ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सुल्तानपुरसुलतानपुर-हमले के बाद विहिप जिलाध्यक्ष को दी सुरक्षा,दो को जेल

सुलतानपुर-हमले के बाद विहिप जिलाध्यक्ष को दी सुरक्षा,दो को जेल

दशहरा के दिन पंचमुखी चौराहे पर हुआ था जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगियों पर

सुलतानपुर-हमले के बाद विहिप जिलाध्यक्ष को दी सुरक्षा,दो को जेल
हिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरSun, 17 Oct 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दशहरा के दिन पंचमुखी चौराहे पर हुआ था जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगियों पर हमला

अभी ट्रामा सेंटर लखनऊ में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है हमले में घायल पुजारी

फालोअप

सुलतानपुर। संवाददाता

होर्डिंग विवाद के हमले में घायल विहिप जिलाध्यक्ष को पुलिस प्रशासन ने ईगल की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी है। हमले के 52 आरोपितों में एक को दूसरे दिन और दूसरे आरोपित को रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पीड़ित के बयान में कुछ दिग्गजों के नाम आने की भी सम्भावना है। अन्य हमलावरों की पुलिस अभी तलाश में जुटी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के डाकखाना चौराहा पंचमुखी अतुल प्लाजा निवासी विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू, मेजरगंज निवासी स्वर्णकार सामाज जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनी, मंदिर के पुजारी अमर नाथ शुक्ला पर वैनर लगाने को लेकर दशहरा के दिन शुक्रवार को होर्डिंग को लगाने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। यहां तक कि एक एक दूसरे को देख लेने के तक की बात हो गई। इसी बीच हथियारों, लाठी-डण्डा, पटरा-बल्ली लेकर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में विहिप जिलाध्यक्ष व मंदिर के पुजारी गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोस हो गए। मामले में राजकुमार सोनी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने बढ़ैयाबीर के शैलेन्द्र सिंह उर्फ अजय सिंह व सिविल लाइन के निर्भय सिंह समेत 52 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामला विहिप जिलाध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण हमले के एक आरोपित बढ़ैयाबीर के शैलेन्द्र सिंह उर्फ अजय सिंह को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपित को पकड़ने लिए रात में ही दबिश शुरू कर दी। निर्भय को को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों नामजद आरोपित कों को जेल भेज दिया गया।

घटना की पुलिस ने किया था रिकार्डिंग:

होर्डिंग के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में हुए हमले के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिस पर पुलिस ने मोबाइल के जरिए घटना की रिकार्डिंग भी कर ली। मगर घटना के दौरान अगर पुलिस ने बल का प्रयोग किया होता तो घटना टल भी सकती थी। मगर पुलिस तमासा देखती रह गई।

इनसेट:

पीड़ित के बयान में आ सकते हैं कई दिग्गजों के नाम:

पुलिस की विवेचना के दौरान पीड़ितों के बयान में हमले अज्ञात में कई दिग्गजों के नाम आ सकते हैं। क्योंकि घटना के दिन घायल विहिप जिलाध्यक्ष व मंदिर के पुजारी दोनों बेहोसी हालत में थे। सहयोगी राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

सीसीटीबी फुटेज से अज्ञात की होगी पहचान:

पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंदिर पर सुरक्षा के मद़देनजर प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव बिल्लू की ओर से सीसीटीबी लगवाया गया है। इससे हमले में शामिल अज्ञात लोगों के पहचान की राह भी पुलिस के लिए आसान होगी।

---

दी गई है ईगल सुरक्षा:

नगर कोतवाली निरीक्षक आशीष उपाध्याय ने कहाकि विहिप नेता की सुरक्षा के मद्देनजर ईगल सुविधा मुहैया कराई गई है। दोनों नामजद आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है।

कोट

विहिप जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव बिल्लू पर हमले के मामले में नामजद जेल भेजे जा चुके हैं। ईगल लगाई गई है अब और सुरक्षा मुहैया कराने का कोई औचित्य नहीं है। घटना की जांच अभी जारी है।

डॉ.विपिन कुमार मिश्रा

एसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें