पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो-पिकअप की टक्कर, एक का चालक गम्भीर
Sultanpur News - सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो और मिर्च लदी पिकअप की टक्कर हुई। हादसे में पिकअप का सह चालक मोहित घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया। स्कॉर्पियो चालक ने गलत दिशा में वाहन मोड़ने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 149 पर गुरुवार देर रात स्कॉर्पियो और मिर्च लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप का सह चालक मोहित घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सीएचसी दोस्तपुर भेजकर उपचार कराया। यूपीडा के अनुसार स्कॉर्पियो के चालक हेमंत सिंह निवासी ओम गायत्री नगर, शिवकुटी, प्रयागराज लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। वहीं पिकअप के चालक कमलेश कुमार निवासी फैयाजपुरा, फतेहपुर, बाराबंकी अपने सह चालक मोहित के साथ बाराबंकी से मिर्च लादकर बक्सर, बिहार जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने रास्ते में खाना खाने के लिए होटल तलाशने के दौरान वाहन गलत दिशा में मोड़ दिया, जिससे दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।सूचना
मिलते ही थाना प्रभारी दोस्तपुर नारदमुनि सिंह और सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बाद में रिकवरी वैन से स्कॉर्पियो को थाना दोस्तपुर ले जाया गया, जबकि पिकअप वाहन को सुरक्षित टोल प्लाजा भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


