पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक से टकराई, एक घायल

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार ट्रक कंटेनर में पीछे से घुस गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। कार चालक नींद के कारण अनियंत्रित हो गया। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य सवार सुरक्षित रहे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक से टकराई, एक घायल

दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 153.300 पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के खड़े ट्रक कंटेनर में पीछे से कार घुस जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा पेट्रोलिंग, कोरल एंबुलेंस और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया। यूपीडा के अनुसार ट्रक कंटेनर का चालक संजीव कुमार यादव निवासी इटावा खाली ट्रक लेकर आजमगढ़ से गुरुग्राम जा रहा था। इसी दौरान वाहन में खराबी आने पर उसने ट्रक को पीली पट्टी के अंदर खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रही कार, जो अतरौलिया आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी, अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।कार

चालक अरविंद कुमार ने बताया कि नींद आने के कारण हादसा हुआ। कार में सवार जितेंद्र पाल (45) घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया। कार में उनके साथ सत्यम पाल, सुनीता पाल और कुमारी साक्षी भी सवार थे। सभी लोग ग्राम मोलनापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं। हादसे में अन्य सभी लोग सुरक्षित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।