Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsAam Aadmi Party Protests Against Poor Condition of Motigarpur-Goshaisinhpur Road
सुलतानपुर-मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर सड़क को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

सुलतानपुर-मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर सड़क को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

संक्षेप: Sultanpur News - मोतिगरपुर में आम आदमी पार्टी ने रविवार को मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर सड़क की खराब हालत के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए। बंशराज दूबे ने कहा कि सड़क की मरम्मत न होने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Sun, 2 Nov 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

मोतिगरपुर, संवाददाता। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया। सदर विधानसभा संगठन प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता बंशराज दूबे के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर सड़क की दुर्दशा पर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे बने सांकेतिक किलोमीटर पत्थर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और सड़क के टूटे अवशेष को ‘अस्थि कलश’ की मटकी में भरकर लाल कपड़े से बांधा। उसे विधि-विधान से आदि गंगा गोमती में विसर्जित किया। बंशराज दूबे ने कहा कि वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है, परंतु जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौन हैं। श्रद्धांजलि देकर हमने सरकार को यह संदेश दिया है कि जनता अब अपनी समस्याओं को नजरंदाज नहीं होने देगी और चुप भी नहीं बैठेगी। टूटी सड़क सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। इस मौके पर राकेश सिंह, दिलीप यादव, धर्मराज सिंह, रमाशंकर, कुलदीप यादव, रौनक सिंह, उमाशंकर, श्रेयश पांडेय, विवेक मिश्र, बेद शुक्ल, देवांश, सोनू मौर्य, हैपी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।