ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सुल्तानपुरसुलतानपुर-जनपद में कुल छह लाख छोटे वाहनों का किया गया है पंजीयन

सुलतानपुर-जनपद में कुल छह लाख छोटे वाहनों का किया गया है पंजीयन

हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगे वाहनों का हो सकेगा स्थानान्तरण सुलतानपुर।...

सुलतानपुर-जनपद में कुल छह लाख छोटे वाहनों का किया गया है पंजीयन
हिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरWed, 04 Aug 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगे वाहनों का हो सकेगा स्थानान्तरण

सुलतानपुर। संवाददाता

जिले में अब हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहन ही सड़कों पर फर्राटा भर सकेंगे। इसके साथ ही हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट न लगाने वाले वाहनों का स्थानान्तरण भी नहीं होगा।

परिवहन आयुक्त ने जिले में चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। मगर जनपद में 80 फीसदी से अधिक ऐसे भी वाहन हैं जिनपर हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट नहीं लगे हुए हैं। परिवहन विभाग के अभिलेखों में कुल 6 लाख वाहन दर्ज किए गए हैं। इसमें मोपेड से लेकर भारी वाहन तक शामिल किए गए हैं।

स्थानन्तरण पर लगी रोक:

परिवहन विभाग ने जिले में 80 फीसदी से अधिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर नहीं होने के कारण वाहनों के स्थानान्तरण पर रोक लगा दी है। जिन वाहनों पर नम्बर प्लेट नहीं होगी उनका स्थानान्तरण भी नहीं होगा।

छह लाख वाहनों में इनका है पंजीयन:

अमहट स्थित एआरटीओ कार्यालय में मोपेड, स्कुटी, स्कूटर, बाइक, ई-रिक्शा, टेम्पो, कार, बोलेरो, जीप, छोटे मालवाहक, ट्रैक्टर,मैक्सीकैव, मिनी बस, बड़ी बस, स्कूली बसों को शामिल किया गया है।

कोट

शासन के निर्देश पर बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहनों के स्थानान्तरण पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाले बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहनों का अभियान चलाकर चालान भी किया जाएगा।

नंद कुमार

एआरटीओ प्रशासन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें