युवती को अगवा करने का आरोप
Sultanpur News - कादीपुर के एक गांव में 21 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती सोमवार को कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। उसके पिता ने आशंका जताई है कि सोनू गौतम उर्फ संदीप ने उसे अगवा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कादीपुर। क्षेत्र के एक गांव की बाइस वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को सुबह 11 बजे अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। प्रतिदिन की तरह जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने युवती की काफी खोजबीन की किंतु उसका कोई पता नहीं चला। युवती के पिता ने मंगलवार को दी गई तहरीर में आशंका जताई है कि उसे लखनऊ के पुरवदीन खेड़ा पारा के सोनू गौतम उर्फ संदीप ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को सोनू गौतम उर्फ संदीप के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


