किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Sultanpur News - भदैया के एक गांव में शुक्रवार शाम 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गई थी। वहां एक युवक ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के बाईपास किनारे एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम शौच के लिए गई थीं। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही मुस्लिम युवक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। बाईपास किनारे एक गांव निवासी मंदबुद्धि 16 वर्षीय किशोरी अपने घर के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शौच के लिए गई थी। वहां मौजूद गांव निवासी गुलशन उर्फ मौली पुत्र असीद ने उसे दबोच लिया।
उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


