फंदे से लटकता मिला छात्र का शव
सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के राहिलपारा गांव में एक 14 वर्षीय किशोर आनंद वर्मा का शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि किशोर को उसके नाना ने सुबह डांटा था, जिसके बाद वह घर से निकल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोसाईगंज (सुलतानपुर) , संवाददाता। सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के राहिलपारा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव बुधवार रात आम के बाग में फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आनंद वर्मा (14) पुत्र अवधराज वर्मा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राहिलपारा गांव में अपने नाना लाल बहादुर के यहां रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार सुबह आम बीनने को लेकर नाना ने उसे डांट दिया था और समय बर्बाद न करने की बात कही थी। इसके बाद आनंद नाराज होकर घर से निकल गया और दिनभर वापस नहीं लौटा।
वह समय से घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब नौ बजे गांव की बाग में एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। आंनद ने जनता इंटर कालेज बेलहरी से आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच की। पुलिस ने पंचायत नामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


