लोक अदालत में आर्बिट्रेशन के 14 मामले निस्तारित
सुलतानपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरSat, 21 Jan 2023 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें
सुलतानपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय में आर्बिट्रेशन के मामलों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोक अदालत का आयोजन किया। सचिव अभिषेक सिन्हा ने बताया कि कुल 14 मामलों को निस्तारित किया गया। विशेष लोक अदालत में जिला जज जेपी पाण्डेय ने दो, एडीजे इंतेखाब आलम और अंकुर शर्मा ने दो- दो मामलों का निपटारा किया। त्रिभुवन नाथ पासवान ने तीन, नवनीत गिरी, पवन कुमार शर्मा, अभय श्रीवास्तव, राम विलास प्रसाद और एकता वर्मा ने एक एक वादों का निपटारा किया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
