नीट रिजल्ट के बाद यूपी में सुसाइड, परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव

लाइव हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में एक छात्रा ने नीट परीक्षा में असफल होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

girl student sucide in home

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में एक छात्रा ने नीट का रिजल्ट आने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा परीक्षा देने के बाद से ही लगातार तनाव में रह रही थी। गुरुवार की शाम आए रिजल्ट को देखकर छात्रा पूरी तरह से टूट गई और मौत का रास्ता चुन लिया। छात्रा की सुसाइड की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सिविल लाइंस कोइरी पोखरा निवासी 18 वर्षीय सृष्टि यादव नीट-2026 में शामिल हुई थी। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को आए परिणाम में सफलता नहीं मिलने से तनाव में थी। शुक्रवार दोपहर को परिवार के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच वह कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी बाहर नहीं आई तो शाम करीब चार बजे परिजन उसके कमरे में गए। कमरे में उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता देख परिजन सन्न रह गए। चीखपुकार सुनकर आस-पास लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पिता की मौत के बाद मां ने की थी परवरिश

सृष्टि के पिता संजय यादव की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। उसका बस एक बड़ा भाई है। मां आशा देवी प्राथमिक स्कूल निजामाबाद में शिक्षिका हैं। पति की मौत के बाद दोनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आशा के कंधे पर आ गई थी। सृष्टि बिहार में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह तीन माह पूर्व बिहार से अपने घर आई थी। बेटी की मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

नीट में लगातार तीसरी असफलता के बाद छात्रा ने की आत्महत्या

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जगदलपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में लगातार तीसरी बार सफलता नहीं मिलने से आहत एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें परीक्षा में सफल नहीं होने और परिवार की अपेक्षाओं का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू (20) पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात घोषित हुए परीक्षा परिणाम देखने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। बताया गया कि परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह लैपटॉप पर अपना परिणाम देख रही थी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी मां कमरे में पहुंची तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।