Hindi NewsUP Newssudden rain of currency notes began on road in bulandshahar case filed against four who were standing on thar
सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, मच गई लूट; थार पर चढ़े 4 बारातियों पर केस

सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, मच गई लूट; थार पर चढ़े 4 बारातियों पर केस

संक्षेप:

बुलंदशहर में पहासू की सड़कों पर राहगीर जमकर रुपए लूटते हुए नजर आए। घटना रविवार की रात की है। मिली जानकारी के अनुसार ये युवक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बारात चढ़त के दौरान सड़क पर हूटर बजाते हुए उन्होंने अचानक से नोट उड़ाने शुरू कर दिए।

Nov 10, 2025 12:43 pm ISTAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क पर अचानक नोटों की बारिश होने लगी। उस समय सड़क पर जा रहे राहगीरों के बीच रुपये लूटने की होड़ मच गई। ऐसा लग रहा कि मानो आसमान से नोट बरस रहे हों। लोगों ने बरसते नोटों के स्रोत की तरफ देखा तो थार की छत पर चढ़े शादी में आए कुछ रईसजादे नोट बरसाते दिखे। इन रईसजादों की इस हरकत के चलते शिकारपुर रोड पर जाम के हालात बन गए। पहासू की सड़कों पर जाम के बीच रुपये लूटने की होड़ दिखाई पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुलंदशहर में पहासू की सड़कों पर राहगीर जमकर रुपए लूटते हुए नजर आए। घटना रविवार की रात की है। मिली जानकारी के अनुसार ये युवक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बारात चढ़त के दौरान अलीगढ़ अड्डे पर सड़क पर हूटर बजाते हुए उन्होंने अचानक से नोट उड़ाने शुरू कर दिए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने नोट उड़ते देखे तो अपनी मंजिल भूलकर नोट लूटने में लग गए। अचानक मची इस अफरातफरी से चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर सवार लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग जाम में फंस गए और बड़ी देर तक नोटों की बारिश करते युवकों और रुपये लूटते लोगों को देखते रहे। कई लोग अपने वाहन रोककर उनसे उतर भी गए और नोट लूटने में जुट गए।

बारात में रुपयों की बारिश का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि पहासू के व्यस्त अलीगढ़ अड्डे पर जिस जगह पर यह सब कुछ हुआ पुलिस पिकेट के वहां पास ही स्थित है। पिकेट पर पुलिस की तैनाती रहती है। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन लिया है। वायरल वीडियो के बारे में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करने के बाद अज़मी, जुबेर, राजू खां और एक अज्ञात समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस थार गाड़ी की छत पर चढ़कर नोटों की बारिश की गई उसे भी सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:कौन हैं यूपी के सुहेल और सुलेमान? देश को जहर से दहलाने की साजिश; अलर्ट पर पुलिस
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, असलहा तस्कर एनकाउंटर में घायल
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |