स्टंटबाजी में चली जाती जान; अलीगढ़ में बाइक सवार स्कॉर्पियो के नीचे आया, बाल-बाल बचा

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़ में बाइक पर स्टंट एक युवक की जान पर भारी पड़ सकता था। जब बाइक अचानक फिसल गई। और युवक स्कॉर्पियो के नीचे आ गया। वक्त रहते ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। जिसे युवक की जान बच गई। 

स्टंटबाजी में चली जाती जान; अलीगढ़ में बाइक सवार स्कॉर्पियो के नीचे आया, बाल-बाल बचा

अलीगढ़ में एक युवक की बाइक चलाते वक्त लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती थी। जब स्टंटबाजी के दौरान उसकी बाइक फिसल गई। और वो स्कॉर्पियो के नीचे आ गया। लेकिन गनीमत रही कि कार चालक ने वक्त रहते ब्रेक लगा दिया। और युवक की जान बच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक पर जा रहा है। और लहरा-लहरा कर बाइक चला रहा था। ऐसे में अचानक उसकी बाइक फिसल गई। और सड़क पर गिर गई। युवक साइड में चल रही स्कॉर्पियो के नीचे आ गया। ड्राइवर की सतर्कता से युवक की जान बच गई। उसने सही समय पर ब्रेक लगा दिया। जिसके बाद कार के नीचे से निकल कर युवक खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सोशल मीडिया वायरल हो रहा वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स पर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा ज्यादा हीरोगिरी महंगी और जान गवां सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि तुम्हारी गलती की सजा अभी किसी औऱ को मिलती ये तो अच्छा हुआ की कुछ हुआ नहीं।। भगवान को धन्यवाद देना। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा हमराज नहीं पकड़ पाए, दूसरे ने लिखा- भाई आपको नया जीवन मिला है, अब हवाबाजी नहीं करना। आपको बता दें युवाओं में सड़क पर रैस ड्राइविंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में सभी को सड़क पर संभल कर गाड़ी चलाने की जरूरत है।

Voice of UP

रोड़ी के चलते सड़क पर फिसल रहे वाहन

वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़ के ही थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा पर गुरुवार दोपहर मिक्सर ट्रक से गिरी रोड़ी के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई, जिससे बाइक से लेकर भारी वाहनों तक कई वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गए। शाम के समय एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि हेलमेट पहने होने से उसकी जान बच गई। बताया गया कि दोपहर में एक मिक्सर ट्रक से सड़क पर काफी मात्रा में रोड़ी गिर गई थी। इसे समय रहते हटाया नहीं गया, जिससे मार्ग खतरनाक हो गया। तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन एक-एक कर फिसलते रहे, हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। शाम होते-होते हादसा गंभीर हो गया। जिला एटा के गांव तकुआवर निवासी हरेश अपने भाई हुतेंद्र के साथ बाइक से गुरुग्राम जा रहा था।

टल गया बड़ा हादसा

जैसे ही उनकी बाइक खेरेश्वर चौराहा के पास पहुंची, रोड़ी पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में हरेश सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे वाहन समय रहते रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरेश ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से बचाव हो सका।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।