पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में कल छात्रों का प्रदर्शन, CJP के अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में कल छात्रों का प्रदर्शन है। इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी(Cockroach Janata Party) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। 

abhijeet dipke

Lucknow students protest: यूपी की राजधानी लखनऊ में पेपर लीक कांड के विरोध में 12 जून को इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी(Cockroach Janata Party) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। अभिजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी और बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हम अभ्यर्थी व बेरोजगारों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

छात्रों और बेरोजगारों के साथ मजाक का खेल बंद होना चाहिए

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्रों और बेरोजगारों के साथ मजाक का खेल बंद होना चाहिए। अधिक से अधिक युवाओं से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान सरकार से परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने की मांग उठाई जाएगी। छात्र-युवाओं के साथ न्याय हो। इसको लेकर मांग की जाएगी।

छात्रों का आन्दोलन है

इस धरने के बारे में आईसा के लखनऊ विवि अध्यक्ष शांतम निधि ने कहा कि ईको गार्डेन में होने जा रहा धरना छात्रों का है। पिछले माह प्रयागराज में छात्रों ने पेपर लीक मामले में विशाल धरना दिया था। उनकी ही अपील पर इस धरने में आईसा और काक्रोच पार्टी सहयोगी के रूप में शामिल हो रही है। यह पूरी तरह से छात्रों का आह्वान है जिसमें हम शामिल हो रहे हैं। हमने पुलिस को इस बारे में आईसा की ओर से सूचित कर दिया है।

ईको गार्डन में बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना

12 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में छात्रों और बेरोजगार युवाओं का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना है। पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाना है। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं और अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन में भाग लेने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि वे प्रदर्शन के दौरान युवाओं की मांगों का समर्थन करेंगे और सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की मांग उठाएंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।