
दादा के साथ खेत गई मासूम को खींच ले गए कुत्ते, सुबह क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश
बिजनौर में आवारा कुत्तों के हमले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची बाबा के साथ गई थी। जहां से वह लापता हो गई। वहीं, बुधवार सुबह खेतों में बच्ची का कुत्तों द्वारा नोचा गया शव मिला।
यूपी के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना शिवालाकला क्षेत्र के गांव आराजी भैंसा में आवारा कुत्तों के हमले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह खेतों में बच्ची का कुत्तों द्वारा नोचा गया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत और गम का माहौल है।
परिजनों के अनुसार मासूम हिमानी मंगलवार दोपहर अपने दादा राजपाल के पास अन्य बच्चों के साथ खेत पर गई थी। लेकिन रास्ते से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास खेतों, रास्तों और गांव में उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों में कुत्तों का नोंचा हुआ हिमानी का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। कहा जा रहा है कि मासूम को आवारा कुत्ते खींचकर खेतों में ले गए थे, जहां उसे नोचकर मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कड़ाके की सर्दी में खूंखार हुए कुत्ते, 12 को दिए जख्म
सर्दी और कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। तो वहीं इस कड़ाके की सर्दी में सड़कों को घूमने वाले कुत्ते भी खूंखार होते जा रहे है। हाथरस में चौबीस घंटे में अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने बारह लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने अपना उपचार जिला अस्पताल में कराया है।
सर्दी की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले कई दिनों से सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हो सके है। दोपहर बाद जाकर ही बाजारों में रौनक देखने को मिलती है। तो वहीं शाम के वक्त समय से पहले ही दुकानों के शटर बंद हो जाते है। तो वहीं गली मोहल्लों में भी सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटों में एक दर्जन से अधिक लोगों पर कुत्तों ने हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



