Hindi NewsUP Newsstrange incident happened rampur husband left his wife for sake his 30-year-old love and gave her triple talaq
यूपी में गजब हो गया, 30 साल पुराने प्यार की खातिर पत्नी को छोड़ा, पति ने दिया तीन तलाक

यूपी में गजब हो गया, 30 साल पुराने प्यार की खातिर पत्नी को छोड़ा, पति ने दिया तीन तलाक

संक्षेप:

रामपुर में अधेड़ प्रेमी जोड़े के बीच प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया है। 50 साल के व्यक्ति ने 30 साल पुराने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर 25 साल बाद पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

Nov 07, 2025 11:40 pm ISTDinesh Rathour शाहबाद, (रामपुर)
share Share
Follow Us on

यूपी के रामपुर में अधेड़ प्रेमी जोड़े के बीच प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया है। 50 साल के व्यक्ति ने 30 साल पुराने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर 25 साल बाद पत्नी को तीन तलाक दे दिया। अब नए जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि इस मामले में फिलहाल कोई पुलिसीया कार्रवाई नहीं कराई गई है। मामला नगरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।कहीं एतराज के तौर पर तो कहीं चुटकीले अंदाज में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि नगर निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति का जवानी की उम्र में पड़ोस की युवती (अब विधवा महिला) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस वक्त प्यार परवान नहीं चढ़ सका और अलग-अलग शादियां हो जाने के कारण दोनों जुदा हो गए। ताल्लुक भी लगभग टूट गए। चर्चा के मुताबिक कुछ समय पहले प्रेमिका के पति की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों फिर से संपर्क में आ गए। दोनों के बीच प्रेम मुलाकातें होने लगीं। पुरानी मोहब्बत थी तो अवैध संबंध होते देर नहीं लगी। लेकिन दोनों की मोहब्बत में फिर वही सामाजिक बाधाएं बीच में आने लगीं।

दरअसल, दोनों के आपत्तिजनक फोटो व्यक्ति के परिजनों के हाथ लग गए। इससे उसके घर में क्लेश शुरू हो गया। बच्चे भी अधेड़ उम्र में मोहब्बत के अरमान पाले बैठे व्यक्ति को दुत्कारने लगे। लिहाजा, घर में झगड़े की नौबत बढ़ गई और अधेड़ ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। उसकी शादी को करीब पच्चीस साल बीत चुके हैं। विरोध पर पत्नी के साथ मारपीट के भी आरोप लग रहे हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |