राम मंदिर दर्शन के बहाने अयोध्या बुलाकर कथावाचक ने किया रेप, बिहार की युवती ने दर्ज कराई FIR

लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

बिहार की युवती ने अयोध्या के कथावाचक पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि कथावाचक ने उससे शादी का झांसा देकर कई दिन साथ रखा और रेप किया। बाद में छोड़ दिया।

गैंगरेप केस

Ayodhya News: अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक कथावाचक पर रेप का आरोप लगा है। बिहार की युवती ने अयोध्या के कथावाचक के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बिहार की युवती ने अयोध्या में रेप का मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि कोतवाली बीकापुर के मलेथू गांव के रहने वाले कथावाचक से कुछ साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में मोबाइल का आदान-प्रदान शुरू हुआ। दोनों की बीच घंटों फोन पर बातचीत होने लगी। फिर दोनों ने चोरी-छिपे मिलना शुरू कर दिया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवती ने बताया कि जुलाई 2025 में कथावाचक ने उसे राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या बुलाया था। यहां कथावाचक ने शादी का झांसा देकर एक घर में ले गया और उसके साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि कथावाचक ने उससे मंदिर में झूठी शादी भी की थी। कुछ दिन साथ रखा और फिर वापस भेज दिया। युवती ने कथावाचक परे शोषण, जेवर हड़पने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नाबालिग किशोरी ने पड़ोसी पिता पुत्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

वहीं दूसरी ओर उरई में नाबालिग लड़की ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। कोंच कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शनिवार को समाधान दिवस में न्यायिक एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता व सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब दो माह पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी अकेली मौजूद नाबालिग 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद वह शिकायत करने युवक के घर पहुंची जहां युवक के पिता ने अपने लड़के के साथ उसकी बेटी की शादी कराने का आश्वासन उसे दिया था जिसके चलते उसने घटना की शिकायत उस समय पुलिस से नहीं की थी। महिला ने बताया कि इसके बाद युवक ने कई बार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और एक दिन युवक के पिता ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर बाप बेटे ने उसे बेटी सहित जानमाल की धमकी दी। मामले को लेकर महिला ने अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।