अमेठी में घर पर टांगा बोर्ड- 'समुदाय विशेष से जान-माल को खतरा, मेरा घर बिकाऊ है'

अमेठी में घर पर टांगा बोर्ड- 'समुदाय विशेष से जान-माल को खतरा, मेरा घर बिकाऊ है'

संक्षेप:

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर गांव में संप्रदाय विशेष के दबंगों से पीड़ित परिवार ने न सिर्फ अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया बल्कि फेसबुक पोस्ट डालकर डर की बात कहते हुए मकान बेचकर...

Jun 14, 2020 01:09 am ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान टीम, अमेठी
share

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर गांव में संप्रदाय विशेष के दबंगों से पीड़ित परिवार ने न सिर्फ अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया बल्कि फेसबुक पोस्ट डालकर डर की बात कहते हुए मकान बेचकर कहीं और चले जाने की बात कही। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने युवक का पक्ष जानने के बजाय उसे ही धमका कर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दे डाली। अब मामले की जांच डीएम ने एडीएम को सौंपी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर गांव में उत्कर्ष द्विवेदी के परिवार वालों से गांव के ही संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उन लोगों ने उत्कर्ष पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। जब मामले की पुलिस से शिकायत हुई तो पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की।

आरोप है कि तब से दूसरे पक्ष के लोग लगातार मारने-पीटने पर अमादा रहते हैं। बीच में एक दिन पत्थरबाजी भी की, जिससे आजिज आकर उत्कर्ष द्विवेदी ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का यह बोर्ड लगा दिया। इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर भी मकान की फोटो लगाते हुए पोस्ट डाली, "मेरे घर पर धर्म विशेष के लोगों द्वारा पत्थरबाजी करते हुए 15 दिन हो गए, वे लोग मुझे डराने की बराबर कोशिश करते रहते हैं। हम लोग अपना घर बेचकर किसी सुरक्षित जगह जाना चाहते हैं।"

दारोगा के बिगड़े बोल
यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो कोतवाली से उत्कर्ष के नंबर पर फोन आया। वहां दारोगा ने दिलासा दिलाने के बजाए पीड़ित को ही मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दे डाली।  मामले में सीओ पीयूषकांत ने कहा कि विवाद काफी पुराना है। दो परिवारों के मध्य की बात है, जिसे ऐसा रंग दिया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। अमेठी के डीएम अरुण कुमार ने कहा कि मामले में एडीएम को जांच के लिए कहा गया है और स्थिति साफ होने के बाद ही कुछ  कहा जा सकेगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |