ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशादी में डांस के दौरान बवाल, दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

शादी में डांस के दौरान बवाल, दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

गोरखपुर के खोराबार के लालपुर टीकर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद में दिवाकर उर्फ रघुनाथ निषाद(22) पुत्र रविन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका छोटा...

शादी में डांस के दौरान बवाल, दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत
वरिष्‍ठ संवाददाता ,गोरखपुर Fri, 02 Jul 2021 03:37 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के खोराबार के लालपुर टीकर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद में दिवाकर उर्फ रघुनाथ निषाद(22) पुत्र रविन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका छोटा भाई विकास (20) गोली लगने से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व बीडीसी ने अपने लाइसेंसी असलहे से 5 राउंड फायर किया है। परिवार के लोग घायल विकास को लेकर मेडिकल कालेज गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को गिरफ्तारी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लालपुर टीकर गांव निवासी कृष्णा निषाद की बहन की गुरुवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रविन्द्र निषाद व उनके बेटे दिवाकर तथा विकास भी गए थे। शादी में पूर्व बीडीसी रामलक्षण निषाद भी गए थे। शादी में नाचने को लेकर रात करीब 9:30 दिवाकर आदि से राम लक्षण का विवाद हो गया। गांव वालों के अनुसार विवाद के बाद दिवाकर, विकास व कुछ अन्य लोग रामलक्षन के घर पर पहुंच गए और पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी ने लाइसेंसी असलहे से उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। दिवाकर व उसके भाई घर की तरफ भागने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी व उसके बेटे दरवाजे पर चढ़ गए और उन्हें गोली मार दी। दिवाकर के सीने में तो विकास के कंधे के पास गोली लगी है। परिवार के लोग दोनों को  जिला अस्पताल ले गए। जहां दिवाकर की मौत हो गयी । वहीं विकास की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज में विकास का इलाज चल रहा है। हालांकि अभी पुलिस को इस मामले में किसी ने तहरीर नही दी है।

जमीन विवाद की भी है चर्चा
गांव में चर्चा है कि रविन्द्र व पूर्व बीडीसी के बीच जमीन का पुराना विवाद भी है। पूर्व बीडीसी दबंग है। मृतक दिवाकर के पिता राजगीर मिस्त्री है। दिवाकर पढ़ाई छोड़कर घर पर ही था इस समय वही विकास अभी पढ़ाई करता है। दोनों अविवाहित हैं।

गोली चली है जिसमे एक युवक की मौत हुई है जबकि उसका भाई घायल है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सोनम कुमार, एसपी सिटी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें