हापुड़ के चंडी मंदिर में युवक ने पढ़ी नमाज, परिसर को धोया, पुलिस फोर्स तैनात

हापुड़ के चंडी मंदिर में युवक ने पढ़ी नमाज, परिसर को धोया, पुलिस फोर्स तैनात

संक्षेप:

हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के चंड़ी रोड़ स्थित श्री चंडी मंदिर परिसर में एक व्यक्ति द्वारा सुबह नमाज पढ़ने का आरोप श्रद्धालुओं ने लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की।

Jun 09, 2023 02:57 pm ISTDinesh Rathour संवाददाता, हापुड़
share

यूपी के हापुड़ जिले में चंडी रोड स्थित चंडी मंदिर में शुक्रवार को भोर दूसरे धर्म का युवक घुस गया और मंदिर परिसर में फर्श पर बैठकर नमाज पढ़ने लगा। श्रद्धालुओं ने जब युवक को मंदिर के अंदर नमाज पढ़ते देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया और जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में मंदिर की फर्श को धुलवाया गया। मंदिर के अंदर नमाज पढ़ी जाने की जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो उन्होंने भी विरोध जताया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार हापुड़ के चंडी रोड स्थित चंडी मंदिर में शुक्रवार सुबह पांच बजे के आसपास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मंदिर में घुसा और परिसर में फर्श पर बैठकर नमाज पढ़ने लगा। महिला श्रद्धालुओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर फर्श पर नमाज अदा की। बाद में कुछ श्रद्धालुओं के और पहुंचने पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को मंदिर से बाहर कर दिया‌। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल संजय पांडे ने मंदिर पहुंचकर पुजारियों व अन्य से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर, सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश मिश्रा सहित पुलिस बल मंदिर पहुंचा और पुलिस बल तैनात कर दिया। मंदिर प्रबंध समिति के विनीत अग्रवाल कली वालें ने बताया कि मंदिर प्रांगण में नमाज पढ़ी गई है। एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। भाजपा सहित हिंदू संगठनों के कार्यकत्ताओं ने विरोध करते हुए कार्यवाई की मांग की।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |