ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: मामूली विवाद में युवक की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी फरार

फिरोजाबाद: मामूली विवाद में युवक की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना उत्तर के क्षेत्र टापा क्षेत्र में विवाद के दौरान युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस...

फिरोजाबाद: मामूली विवाद में युवक की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी फरार
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,फिरोजाबाद Wed, 22 Sep 2021 11:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना उत्तर के क्षेत्र टापा क्षेत्र में विवाद के दौरान युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सुभाष (45) पुत्र रघुवीर निवासी टापा का किसी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी और सुभाष के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। परिवारीजन उसे अस्पताल लाए चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें