ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयोगी सरकार  2.0: छह माह में छह बड़े फैसले, मस्जिद से हटे लाउडस्पीकर, और क्या क्या?

योगी सरकार  2.0: छह माह में छह बड़े फैसले, मस्जिद से हटे लाउडस्पीकर, और क्या क्या?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में कानून व्यवस्था के लिए माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया तो विकास कार्य, रोजगार पर भी बेहतर काम किया। जानें 6 बड़े फैसले-

योगी सरकार  2.0: छह माह में छह बड़े फैसले, मस्जिद से हटे लाउडस्पीकर, और क्या क्या?
Deep Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊSun, 25 Sep 2022 12:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में कानून व्यवस्था के लिए माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया तो विकास कार्य, रोजगार पर भी बेहतर काम किया। छह महीनों में सरकार ने 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की तो 5381 नए पद भी मंजूर किए। यही नहीं माफियाओं की संपत्तियों को जब्त किया। खूब बुलडोजर चलाए। धार्मिक स्थलों से 75,190 लाउडस्पीकर हटाए गए। दस लाख करोड़ का निवेश लाने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कराने का निर्णय लिया। एनसीआर की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र बनाना का भी फैसला लिया।

ये हैं छह बड़े फैसले

 
1-धार्मिक स्थलों से लाउस्पीकर उतरवाना 
धार्मिक स्थलों से 75,190 लाउडस्पीकर हटाये गये। इसके अतिरिक्त 50,000 से अधिक लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गयी

2-माफिया के खिलाफ अभियान 
माफिया एवं अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित लगभग 2200 करोड़ की संपत्तियां जब्त। 36 माफिया को मिली कठोर सजा 

3-दस लाख करोड़ का निवेश लाने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कराने का निर्णय। तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी में प्रधानमंत्री  द्वारा 80.24 करोड़ की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास कराया गया। 296 कि.मी. लम्बा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का संचालन शुरू। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू  

4 एनसीआर की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र बनाना 
इसमें लखनऊ, उन्नाव,सीतापुर, कानपुर  देहात, कानपुर नगर, सीतापुर  शामिल 

5-93 हजार को मिला रोजगार
  करियर कांउसिल के जरिए 1.42 लाख से अधिक युवाओं  को रोजगार मार्गदर्शन
 

6-समूह ‘ग’ के लाखों कर्मचारियों का पटल कार्यालय बदला गया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें