ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयोगी सरकार का आदेश, पुरुषों के साथ यहां महिलाएं भी करेंगी काम 

योगी सरकार का आदेश, पुरुषों के साथ यहां महिलाएं भी करेंगी काम 

जिस विकास प्राधिकरण में अभियंत्रण का काम केवल पुरुषों के हाथ में होता था, वहां अब महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलकर काम कराएंगी। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए विकास प्राधिकरण सेवा में...

योगी सरकार का आदेश, पुरुषों के साथ यहां महिलाएं भी करेंगी काम 
लखनऊ। प्रमुख संवाददाताSun, 01 Aug 2021 06:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जिस विकास प्राधिकरण में अभियंत्रण का काम केवल पुरुषों के हाथ में होता था, वहां अब महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलकर काम कराएंगी। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए विकास प्राधिकरण सेवा में महिला सहायक अभियंताओं को भी तैनाती देने जा रही है।

दोनों ग्रुप में पांच-पांच महिला एई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विकास प्राधिकरण सेवा के लिए सहायक अभियंताओं का चयन किया है। इनमें सहायक अभियंता सिविल के 26 और सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक के 21 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हुई है। आयोग ने पहले चरण में सहायक अभियंता सिविल के 20 और विद्युत यांत्रिक के 14 चयनितों की सूची आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को भेज दी है। दोनों वर्गों में चयनित अभियंताओं में पांच-पांच महिला अभियंताओं का भी चयन हुआ है। आवास विभाग ने नवचयनितों को तैनाती देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री दे सकते हैं नियुक्ति पत्र

आवास विभाग विकास प्राधिकरणों के लिए चयनित होकर आने वाले सहायक अभियंताओं की नियुक्ति संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि नव चयनितों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र दिलाने की दिशा में भी काम चल रहा है। विकास प्राधिकरणों में महिला सहायक अभियंताओं की तैनाती बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अभी तक विकास प्राधिकरणों में टाउन प्लानर या फिर ऐसे अन्य पदों पर महिलाओं की तैनातियां तो होती रही हैं। सहायक अभियंता के पद पर महिलाओं का आना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें