ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशछेड़खानी के आरोपित के घर चला योगी का बुलडोजर, गिरफ्तारी के 24 घंटे में एक्शन, वीडियो हुआ था वायरल

छेड़खानी के आरोपित के घर चला योगी का बुलडोजर, गिरफ्तारी के 24 घंटे में एक्शन, वीडियो हुआ था वायरल

बांदा में नरैनी-कालिंजर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आरोपित के घर पर रविवार शाम बुलडोजर चल गया। अवैध निर्माण ढहा दिया गया।

छेड़खानी के आरोपित के घर चला योगी का बुलडोजर, गिरफ्तारी के 24 घंटे में एक्शन, वीडियो हुआ था वायरल
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,बांदाSun, 29 Jan 2023 09:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बांदा में नरैनी-कालिंजर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आरोपित के घर पर रविवार शाम बुलडोजर चल गया। आरोपित का अवैध निर्माण ढहा दिया गया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। 

पंप पर 27 जनवरी को एक शख्स बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था। उसकी बाइक में पीछे बच्चे भी बैठे थे। तभी एक स्कूटी से दो लोग पहुंचे। स्कूटी में पीछे बैठा युवक उतरकर बाइक पर सबसे पीछे बैठी किशोरी के पास गया और गंदे तरीके से छेड़छाड़ की।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने पड़ताल की। घटना सही मिलने पर एंटी रोमियो स्क्वायड की महिला सिपाही की ओर से नरैनी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शनिवार को पुलिस ने आरोपित राजन उर्फ संदीप दीक्षित निवासी गुढ़ाकलां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रविवार शाम नरैनी थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला आरोपित के घर जेसीबी लेकर पहुंचे। अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें