ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशVideo - अयोध्या में ऐतिहासिक दीवाली : 2 लाख दीप प्रज्वलित कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Video - अयोध्या में ऐतिहासिक दीवाली : 2 लाख दीप प्रज्वलित कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

सद्भाव और समभाव का संदेश देने वाली अयोध्या ने बुधवार को शाम करीब दो लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकार्ड बना दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मां सरयू की आरती भी की। इस मौके पर राज्यपाल...

अयोध्या में दीपों से सजे घाट। 
1/ 2अयोध्या में दीपों से सजे घाट। 
रंग-बिरंगी झालरों से सजे राम पैड़ी के समीप मंदिर। 
2/ 2रंग-बिरंगी झालरों से सजे राम पैड़ी के समीप मंदिर। 
हिन्दुस्तान संवाद,अयोध्या Thu, 19 Oct 2017 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

सद्भाव और समभाव का संदेश देने वाली अयोध्या ने बुधवार को शाम करीब दो लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकार्ड बना दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मां सरयू की आरती भी की। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक और अन्य मंत्रीगण भी थे।
अयोध्या में विभिन्न मंदिरों रंग-बिरंगी झालरों से इस मौके पर सजाया गया था। सरयू नदी के किनारे राम पैड़ी के समीप स्थित मंदिरों की शोभा देखते ही बनती थी। दीपों से सजे घाट अद्भुत छठा बिखेर रहे थे। यहां राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पहले सभी ने पुण्य सलिला मां सरयू की आरती की। यहां लेज़र शो के जरिये रामलीला भी दिखाई गई। इस दौरान पूरी राम की पैड़ी लोगों से भरी रही।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें