ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही एक महिला के साथ मंगलवार रात को चलती बस में चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद महिला को सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल के पास फेंक दिया। पीड़िता के बयान पर सेक्टर...

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म
हिन्दुस्तान,नोएडाWed, 17 Jun 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही एक महिला के साथ मंगलवार रात को चलती बस में चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद महिला को सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल के पास फेंक दिया। पीड़िता के बयान पर सेक्टर 20 थाना पुलिस ने चालक व परिचालक सहित अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एसी स्लीपर बस और उसके परिचालक दीपक को गिरफ्तार कर आरोपी चालक के बारे में पूछताछ शुरु कर दी है और चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूलरूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली है। महिला के पति सेक्टर 45 में सब्जी का व्यापार करते हैं। कुछ समय पहले महिला प्रतापगढ़ अपने घर गई थी। महिला का कहना है कि वह रात करीब 8 बजे प्रतापगढ़ से नोएडा के लिए एसी स्लीपर में सवार हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। महिला ने बताया कि उन्हें बस में सबसे पीछे वाली सीट मिली थी। उस समय बस में 18 से 20 यात्री सवार थे। महिला का आरोप है कि रास्ते में बस चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद आरोपी चालक ने महिला को सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल के पास बस से फेंक दिया और बस लेकर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पता चला कि बस गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक ट्रांसपोर्ट की है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर संबंधित ट्रांसपोर्ट से बस बरामद कर दीपक नाम के परिचालक को गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपी चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। सेक्टर 20 थाना प्रभारी ने बताया कि बस बरामद कर परिचालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें