Hindi NewsUP NewsWife burns husband alive by putting petrol in kasganj
कासगंज में रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया

कासगंज में रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया

संक्षेप: यूपी के कासगंज  कोतवाली क्षेत्र में पहाड़पुर खुर्द गांव के बाहर ससुरालियों ने एक युवक के साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को उसके...

Sun, 31 Jan 2021 11:21 PMDinesh Rathour सोरों (कासगंज)। हिन्दुस्तान संवाद,
share Share
Follow Us on

यूपी के कासगंज  कोतवाली क्षेत्र में पहाड़पुर खुर्द गांव के बाहर ससुरालियों ने एक युवक के साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को उसके घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घायल युवक ने रविवार की सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, ससुर समेत चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहाड़पुर खुर्द निवासी सुरेशचंद्र पुत्र किशन लाल ने सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत शनिवार की शाम साढ़े छह बजे उसका 25 वर्षीय बेटा अपने घर पर था तभी गांव के हेमंत पुत्र पोखपाल उसे अपने साथ बुलाकर गांव के बाहर ईंट भट्टे पर पथाई का कार्य कर रहे अमित के ससुरालियों के पास ले गया। यहां राकेश उर्फ बंटी, हेमंत पुत्रगण पोखपाल निवासीगण पहाड़पुर खुर्द, उसकी पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप निवासीगण हकीमगंज दरियावगंज ने उसके बेटे अमित के साथ लाठी डंडों से मारपीट की और उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

गंभीर हालत में चारपाई पर डालकर अमित को उसके घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। अमित को गंभीर हालत में सोरों सीएचसी से रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे अमित ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

जला हुआ देख मचा कोहराम 
सोरों। जैसे ही जले हुए हाल में अमित को चारपाई पर आरोपी उसके गांव बहाड़पुर छोड़कर गये, वैसे ही उसके परिजन दौड़कर बाहर आ गये। तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे। पीड़ित पिता सुरेशचंद्र ने बताया कि हम लोग पहले अमित को सरकारी चिकित्सालय लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराया। वहां से अच्छे इलाज के लिए निजी ट्रामा सेंटर पर लेकर भर्ती कराया, जहां उसके पुत्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

पत्नी से हुआ था विवाद
कासगंज। पुलिस के मुताबिक पति युवक अमित अपने पत्नी संगीता को लिवाकर लाने के लिए गया था। इसी दौरान पत्नी के आने को लेकर पति पत्नी में विवाद होने की बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, घटना को अंजाम देने वाले में आरोपी रामस्वरूप ससुर है जबकि दो अन्य आरोपी राकेश उर्फ बंटी और हेमंत संगीता के फुफेरे बहनोई हैं। इन दोनों रिश्तेदारों पर अमित को घर से बुलाकर ससुराल वालों के पास ले जाने का आरोप है। 

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी 
सोरों। युवक को ससुराल पक्ष के लोगों की मदद से पेट्रोल से जिंदा जलाये जाने की घटना को लेकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस रात से इस मामले में सक्रिय हो गई। सोरों पुलिस ने सुबह परिजनों की ओर से जानकारी करने के बाद आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ करने के साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 

कासगंज एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि जनपद के सोरों क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर सूचना दी है कि उसके भाई को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों ने बुलाकर मारपीट कर पेट्रोल डाल कर जला दिया। तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली सोरों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में गहराई से विवेचना कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। 

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |