ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआजकल की लड़कियों की खाना बनाने में रुचि नहीं, ऐसा क्यों? पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा गया सवाल

आजकल की लड़कियों की खाना बनाने में रुचि नहीं, ऐसा क्यों? पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा गया सवाल

यूपी पीसीएस-2021 के इंटरव्‍यू के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने अपने सवालों के जरिए अभ्यर्थियों के इतिहास, भूगोल, पर्यावरण आदि विषयों के ज्ञान को तो परखा ही उनकी तार्किक क्षमता का खासतौर से परीक्षण किया।

आजकल की लड़कियों की खाना बनाने में रुचि नहीं, ऐसा क्यों? पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा गया सवाल
Ajay Singhप्रमुख संवाददाता,प्रयागराजSat, 23 Jul 2022 11:11 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आजकल की लड़कियों की खाना बनाने में रुचि नहीं, ऐसा क्यों? यह सवाल यूपी पीसीएस के इंटरव्‍यू में पूछा गया। इंटरव्यू के दूसरे दिन शुक्रवार को बोर्ड में शामिल विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों के इतिहास, भूगोल, पर्यावरण आदि विषयों के ज्ञान को तो परखा ही उनकी तार्किक क्षमता का खासतौर से आंकलन करने की कोशिश की।

कुछ प्रश्नों को सुन अभ्यर्थी चौंक गए। बोर्ड ने एक महिला अभ्यर्थी से पूछा कि आजकल की लड़कियों की खाना बनाने में रुचि नहीं, ऐसा क्यों है? ज्यादातर प्रश्न उत्तर प्रदेश के संदर्भ में पूछे गए। बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा-राष्ट्रपतियों में द्रौपदी मुर्मू सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं या नहीं? यदि हैं तो इनसे अधिक उम्र के कौन हैं? 

श्रीलंका संकट के क्या कारण है, अपने विचारों से स्पष्ट कीजिए?, श्रीलंका संकट का समाधान कैसे किया जा सकता है?, रशिया-यूक्रेन युद्ध से भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?, युद्ध किन कारणों से इतना लंबा खिंच गया? और नुपुर शर्मा के वाद में सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिशा-निर्देश जारी किया है?, बुनियादी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, इससे समाज पर क्या असर पड़ रहा है?, मंहगाई खत्म करने के लिए आरबीआई ने क्या कदम उठाया?, रुपये की कीमत गिर रही है, इसे आप कैसे रोकेंगे? जैसे समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

नुपुर शर्मा जैसा केस होता तो क्या करते?
इंटरव्यू बोर्ड ने तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को भी परखने की कोशिश की। अगर आप डिप्टी एसपी होते और नुपूर शर्मा जैसा केस होता तो आप क्या करते? नए संसद भवन को लेकर प्रश्न पूछा गया कि इसकी डिजाइन किसने बनाई है? भूगोल वैकल्पिक विषय लेने वाले अभ्यर्थी से पूछा कि नॉर्थ और साउथ पोल की दोनों ओर आकाश में जाएंगे तो कौन सा तारा मिलेगा। सामने रखे ग्लोब को दिखाकर पूछा कि भारत में मानसून कहां-कहां बनता और किस ओर बढ़ता है।

भारत सरकार पॉपुलिस्ट है या स्पेशलिस्ट
एक अभ्यर्थी से रोचक प्रश्न पूछा गया कि भारत सरकार पॉपुलिस्ट है या स्पेशलिस्ट?, ताजमहज का बेंसमेंट कैसा है। ताजमहल के बेस में लकड़ी का प्रयोग किया गया है या नहीं? प्रयागराज में राज शब्द क्यों लगा है, भारत की जनसंख्या बढ़ रही है और प्रजनन दर दो प्रतिशत से नीचे है, दोनों मे विरोधाभास के क्या कारण है?, भारत के लोग विदेशों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, इसके क्या कारण है?, गणित सभी विषयों का राजा है, यदि मैं कहूं रानी है, तो अपने विचार एक लाइन में दीजिए?, शादी जरूरत, मजबूरी या समारोह? एक का चुनाव कर समझाएं? जैसे प्रश्न लीक से हटकर रहे।

इंटरव्यू में पूछे गए प्रमुख प्रश्न
-महाभारत महाकाव्य है या ऐतिहासिक ग्रंथ? 
-पिछले पांच सालों में कौन-कौन से संवैधानिक संशोधन किए गए? 
-भारतीय गणित में बीजगणित का क्या योगदान है? 
-जमींदारी प्रथा कब आयी, और किस अधिनियम के तहत बनायी गयी? 
-मोटिवेशन और एक्सप्रेशन में अंतर बताएं?
-लीडरशिप के लिए क्या गुण होने चाहिए?
-यूपी का कौन सा जिला कई राज्यों को स्पर्श करता है 
-समाज का सबसे अंतिम व्यक्ति कौन होता है? 
-शिक्षाशास्त्र एवं समाजशास्त्र में क्या अन्तर है?
-सबसे पहला पालतू पशु जो दुध के लिए पाला गया था?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें