ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी एमएलसी की 27 सीटों पर भाजपा या सपा कौन होगा आगे, फैसला शाम तक 

यूपी एमएलसी की 27 सीटों पर भाजपा या सपा कौन होगा आगे, फैसला शाम तक 

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के 27 सीटों पर आज शाम तक फैसला हो जाएगा कि समाजवादी पार्टी या भारतीय जनता पार्टी किसका परचम लहराएगा। 27 मतगणना केन्द्र पर सुबह आठ से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी।

यूपी एमएलसी की 27 सीटों पर भाजपा या सपा कौन होगा आगे, फैसला शाम तक 
हिन्दुस्तान,लखनऊTue, 12 Apr 2022 05:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद की रिक्त 36 सीटों में से 27 सीटों पर  मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के अनुसार 27 मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं। चूंकि यह चुनाव मतपत्रों में वोटरों द्वारा प्रत्याशियों के नाम के आगे अधिमान अंक (वरीयता क्रम) अंकित किया जाता है इसलिए वोटों की गिनती में समय लगेगा। मंगलवार देर शाम नतीजे आने की उम्मीद जतायी गयी है।

इन 36 सीटों में आठ सीटों पर  भाजपा के नौ उम्मीदवार पहले ही  निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इनमें लखीमपुर खीरी से अनूप कुमार गुप्ता, बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सेंगर, एटा-मैनपुरी-मथुरा से आशीष यादव, ओम प्रकाश सिंह, बुलंदशहर से नरेन्द्र भाटी, अलीगढ़ से ऋषिपाल, हरदोई से अशोक अग्रवाल, मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह और बदायूं से वागीश पाठक शामिल हैं। बताते चलें कि एटा-मैनपुरी-मथुरा की एक सीट से दो उम्मीदवार चुने जाते हैं।
 नौ सीटों के लिए शनिवार नौ अप्रैल को  मतदान सम्पन्न हुआ। कुल  98.11 प्रतिशत वोट पड़े थे। वाराणसी सीट के लिए हुए मतदान में सबसे ज्यादा 99.1 प्रतिशत वोट चंदौली में पड़े। इन सभी सीटों पर अधिकांशत: भाजपा और सपा के बीच टक्कर है।  कुल 1, 20, 657 वोटर थे। 

इन सीटों के लिए होगी मतगणना
मुरादाबाद-बिजनौर,  रामपुर-बरेली , पीलीभीत-शाहजहांपुर,  सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव,रायबरेली ,                                          प्रतापगढ़ ,  सुल्तानपुर,बाराबंकी,बहराइच,गोण्डा,फैजाबाद,बस्ती-सिद्धार्थनगर,गोरखपुर-महाराजगंज ,  देवरिया,                                           आजमगढ़-मऊ ,बलिया,गाजीपुर,जौनपुर,वाराणसी , इलहाबाद ,  झांसी-जालौन-ललितपुर,कानपुर-फतेहपुर ,                                     इटावा-फरूखाबाद , आगरा-फिरोजाबाद,मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर।                            

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें