ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशयूपी में घूमा निकाय चुनाव का पहिया: लखनऊ, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद समेत 49 जिलों में वार्ड आरक्षण सूची जारी

यूपी में घूमा निकाय चुनाव का पहिया: लखनऊ, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद समेत 49 जिलों में वार्ड आरक्षण सूची जारी

यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी में निकाय चुनाव का पहिया घूम चुका है। नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग के साथ प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

यूपी में घूमा निकाय चुनाव का पहिया: लखनऊ, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद समेत 49 जिलों में वार्ड आरक्षण सूची जारी
Dinesh Rathourविशेष संवाददाता,लखनऊThu, 01 Dec 2022 11:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए वार्डों का आरक्षण तय कर दिया है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने गुरुवार को आठ नगर निगमों समेत 49 जिलों में निकायों के वार्ड आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इस पर सात दिनों में डीएम के यहां आपत्तियां दे सकते हैं। इनके निस्तारण के बाद वार्ड आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। शुक्रवार तक सभी 75 जिलों के वार्डों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करने की तैयारी है।

बदल गए अधिकतर वार्डों के आरक्षण

उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम और नगर निगम अधिनियम-1959 में दी गई व्यवस्था के आधार पर वार्डों का आरक्षण किया गया है। नगर विकास विभाग की ओर से अनंतिम अधिसूचना में हर वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया है। चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसके चलते अधिकतर वार्डों के आरक्षण बदल गए हैं। चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर पहले एससी महिला के लिए वार्डों का आरक्षण किया जाता है। इसके बाद एससी पुरुष, ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, महिला और अंत में अनारक्षित रखा जाता है।

नए शहरी क्षेत्रों में बिगाड़ा खेल

प्रदेश में 109 नई नगर पंचायतें बनाई गई हैं और 131 का सीमा विस्तार किया गया है। इसीलिए नए और सीमा विस्तार वाले निकायों में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर रैपिड सर्वे कराते हुए पिछड़ों की गिनती कराई गई है। इसके चलते अधिकतर निकायों में वार्ड आरक्षण में बड़ा उलटफेर हुआ है। चुनाव के इंतजार में बैठे पुराने दिग्गजों के हाथ मायूसी लग सकती है।

इन जिलों में वार्डों का हुआ आरक्षण

आठ नगर निगम लखनऊ, अयोध्या, अलीगढ़, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहांपुर व वाराणसी हैं। इसके अलावा अमरोहा, अमेठी, उन्नाव, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, गोंडा, गौतमबुद्धनगर, चंदौली, चित्रकूट, जालौन जिले के निकायों में वार्डों का आरक्षण किया गया है। जौनपुर, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, बांदा, बागपत, बाराबंकी, भदोही, महराजगंज, महोबा, रायबरेली, लखीमपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, संभल, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हाथरस व हापुड़ जिले की निकायों के वार्डों का आरक्षण किया गया है।
 

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.