ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशऐसा क्या हुआ कि भाजपा सांसद ने यूपी पुलिस को बता दिया बंधुआ मजदूर

ऐसा क्या हुआ कि भाजपा सांसद ने यूपी पुलिस को बता दिया बंधुआ मजदूर

यूपी के गोंडा जिले में प्रधानपुत्र हत्याकांड का मामला बढ़ता जा रहा है। मामले ने तूल पकड़ा को भाजपा के कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए।

ऐसा क्या हुआ कि भाजपा सांसद ने यूपी पुलिस को बता दिया बंधुआ मजदूर
Dinesh Rathourसंवाददाता,गोंडा। छपियाFri, 01 Jul 2022 10:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के गोंडा जिले में प्रधानपुत्र हत्याकांड का मामला बढ़ता जा रहा है। मामले ने तूल पकड़ा को भाजपा के कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। सांसद ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो मंडल मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन होगा। इतना ही नहीं सांसद ने यूपी पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। बातों की बातों में सांसद ने यूपी पुलिस को नेताओं का बंधुआ मजदूर बता दिया। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। सांसद शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ तांबेपुर गांव में प्रधानपुत्र भोलू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को न्याय और सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया।

रविवार को तांबेपुर गांव में आयोजित भंडारे के दौरान प्रधान पुत्र दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भोलू की मां व प्रधान इसरावती के समक्ष तीन वर्षीय पुत्र रूद्र और एक वर्षीय पुत्र अभिषेक को गोद में उठाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद ने कहा कि भोलू सिंह की  हत्या छपिया पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। उसने अपने जान के खतरे की आशंका पहले ही व्यक्त की थी, लेकिन पुलिस ने दबाव में कुछ नहीं किया। मृतक अपने विरोधियों और पुलिस दोनों से जूझता रहा। उन्होंने कहा कि यह हत्या राजनैतिक द्वेष का परिणाम है।

इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष बृज किशोर भारती, प्रमुख अनिल पासवान, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, जिपं सदस्य बृजेश नारायण सिंह, मनमोहन सिंह, प्रमोद सिंह, कुफैल अहमद, रिंकू वर्मा, ओम प्रकाश भट्ट, दुर्गा वर्मा, आशीष सिंह आदि रहे। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से सीओ मनकापुर संजय तलवार और छपिया के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें