ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादव के दोस्त के निधन पर बोले अखिलेश, उनकी कमी खलेगी

मुलायम सिंह यादव के दोस्त के निधन पर बोले अखिलेश, उनकी कमी खलेगी

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ ही उनके लिए बड़ी निजी क्षति है।...

मुलायम सिंह यादव के दोस्त के निधन पर बोले अखिलेश, उनकी कमी खलेगी
एजेंसी,लखनऊSat, 17 Oct 2020 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ ही उनके लिए बड़ी निजी क्षति है। उन्होंने कहा कि सैफई और आसपास के इलाके के लोगों के लिये यह बहुत बड़ी क्षति है। नेताजी के साथ ही उनकी निजी क्षति भी है। इसकी पूर्ति तो संभव नहीं है। यह रिक्तता सदैव उन्हें खटकेगी। उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह और नेताजी ने सैफई के लिये जो काम किये हैं उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।

सैफई गांव के प्रधान और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बाल सखा दर्शन सिंह यादव (90) का बीमारी के कारण शनिवार की सुबह निधन हो गया। पिछले दिनों हुए सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे । करीब चार दशक से लगातार सैफई गाव के प्रधान थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के अखिलेश सरकार  के दौरान यश भारती सम्मान से सम्मानित किया गया था। पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। दर्शन सिंह के बड़े बेटे जय नारायण सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे सैफई आए और दर्शन सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव, रघुराज सिंह शाक्य पूर्व विधायक, सोबरन सिंह यादव विधायक करहल, गोपाल यादव जिला अध्यक्ष सपा इटावा, आलोक शाक्य पूर्व मंत्री, बृजेश कठेरिया विधायक किशनी कार्तिकेय यादव के अलावा आसपास के हजारों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें