ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर में प्रधान के भाई की पीट पीट कर हत्या, चुनावी रंजिश का आरोप   

कानपुर में प्रधान के भाई की पीट पीट कर हत्या, चुनावी रंजिश का आरोप   

उत्तर प्रदेश के कानपूर जिले के चौबेपुर के सुनोड़ा गांव के प्रधान के भाई की देर रात घर जाते समय रास्ते में हत्या कर दी गई। सुबह सड़क किनारे शव देखा गया। प्रधान ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया...

कानपुर में प्रधान के भाई की पीट पीट कर हत्या, चुनावी रंजिश का आरोप   
हिन्दुस्तान टीम,कानपुर Wed, 03 Jul 2019 11:37 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के कानपूर जिले के चौबेपुर के सुनोड़ा गांव के प्रधान के भाई की देर रात घर जाते समय रास्ते में हत्या कर दी गई। सुबह सड़क किनारे शव देखा गया। प्रधान ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।

ग्राम प्रधान सतेंद्र बाहदुर सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र बहदुर 58 वर्ष मंगलवार को पत्नी को छोड़ने चौबेपुर तक आए थे। देर रात घर नहीं पहुंचे। सुबह शव सड़क किनारे पड़ा मिला।शरीर में काफी चोट थी। पास ही कई डंडे पड़े हुए थे। सड़क से लेकर फुटपाथ पर खून था। मौके पर ग्रामीणों के साथ पुलिस फोर्स पहुंचा। ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें