Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Vikas Dubey wife Richa can open many secrets Police bring her to Kanpur from Lucknow

विकास दुबे की पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, खुल सकते कई राज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार हुई विकास दुबे की पत्नी रिचा को पुलिस देर रात कानपुर ले आई। उसे महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षित स्थान पर रखकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की। लखनऊ में गिरफ्तारी...

Shivendra Singh वरिष्ठ संवाददाता , कानपुर।Fri, 10 July 2020 06:15 AM
share Share
Follow Us on
विकास दुबे की पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, खुल सकते कई राज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार हुई विकास दुबे की पत्नी रिचा को पुलिस देर रात कानपुर ले आई। उसे महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षित स्थान पर रखकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की।

लखनऊ में गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम के साथ कानपुर पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी। वहां पर लिखापढ़ी के बाद रिचा को कानपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। देर रात कानपुर लाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। साथ ही पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसके जरिए पुलिस दुबे के कानपुर में सम्पर्कों और धन-संपत्ति के बारे में जानना चाहती है। घटनाक्रम के बारे में उसे क्या जानकारी थी और उसे फोन कर भागने के लिए किसने कहा था, ये तमाम सवाल उससे किए जा रहे हैं।

पति-पत्नी का हो सकता आमना-सामना 
विकास दुबे को लेकर एसटीएफ उज्जैन से रवाना हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक विकास और पत्नी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी। अफसरों ने संभावना व्यक्त की है कि दोनों के आमने-सामने आने पर कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आएंगे। इससे पूरे गठजोड़ को खत्म करने में मदद मिलेगी। 

कड़ी सुरक्षा में लाया जा रहा विकास
उज्जैन से विकास को सड़क मार्ग से पांच गाड़ियों की कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जा रहा है। हर एक बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। काफिले के मूवमेंट के बारे में सभी टोल प्लाजा पर भी जानकारी दे दी गई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें