ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी के बाद भी कम नहीं हुई विकास दुबे की अकड़, भीड़ को देखते ही लगा चिल्लाने 

गिरफ्तारी के बाद भी कम नहीं हुई विकास दुबे की अकड़, भीड़ को देखते ही लगा चिल्लाने 

मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तरप्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गई नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह यहां महाकाल थाना...

गिरफ्तारी के बाद भी कम नहीं हुई विकास दुबे की अकड़, भीड़ को देखते ही लगा चिल्लाने 
एजेंसी ,उज्जैनThu, 09 Jul 2020 11:19 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तरप्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गई नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह यहां महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है “मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।“

इस घटना की वीडियो वायरल हो गया। इस बीच विकास के कुछ साथियों के भी हिरासत में लेने की सूचना आई थी, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को दे दी गई है और वहां का पुलिस दल प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे लेने शीघ्र ही मध्यप्रदेश पहुंच सकती है।विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें