ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविकास दुबे के मारे जाने पर घायल सिपाही बोला, शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को मिली शांति

विकास दुबे के मारे जाने पर घायल सिपाही बोला, शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को मिली शांति

कानपुर एनकाउंटर में घायल डिबाई के मोहल्ला शेखमचिश्ती निवासी सिपाही अजय कश्यप ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के मारे जाने पर कहा कि अब शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिली है।  सिपाही अजय...

विकास दुबे के मारे जाने पर घायल सिपाही बोला, शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को मिली शांति
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 10 Jul 2020 10:49 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर एनकाउंटर में घायल डिबाई के मोहल्ला शेखमचिश्ती निवासी सिपाही अजय कश्यप ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के मारे जाने पर कहा कि अब शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिली है। 

सिपाही अजय कश्यप ने बताया कि बीते 2-3 जुलाई की रात को गैंगस्टर विकास दुबे को दबोचने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर कुख्यात अपराधी और उसके गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

अपराधी विकास दुबे के मारे जाने के बाद  मुझे भी बहुत सुकून मिला है। विकास दुबे के मारे जाने से पुलिस के प्रति जनता में विश्वास पैदा हुआ है।  सरकार और पुलिस का समाज में इकबाल बुलंद हुआ है। उसने कहा इस तरह का जो भी अपराधी सिर उठाने का प्रयास करेगा उसके साथ इसी तरह का हश्र होना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें