ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशवाराणसी : नशीली दवा खिलाकर लड़की से गैंगरेप, दो महीने में 12 से ज्यादा लोगों ने की दरिंदगी

वाराणसी : नशीली दवा खिलाकर लड़की से गैंगरेप, दो महीने में 12 से ज्यादा लोगों ने की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिर्जापुर के चुनार से गायब लड़की को नशीली दवा देकर वेश्यावृत्ति कराई गई। करीब दो महीने तक उसके साथ...

वाराणसी : नशीली दवा खिलाकर लड़की से गैंगरेप, दो महीने में 12 से ज्यादा लोगों ने की दरिंदगी
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSun, 23 Aug 2020 11:57 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिर्जापुर के चुनार से गायब लड़की को नशीली दवा देकर वेश्यावृत्ति कराई गई। करीब दो महीने तक उसके साथ दर्जनों लोगों ने गैंगरेप किया। किशोरी ने इस दौरान दो बार भागने की कोशिश की।

पहली बार नशे की हालत में ही वह भाग कर सड़क पर आ गई लेकिन बंधक बनाने वालों ने बीमार बताकर दोबारा कैद कर दिया। शनिवार को वह भागी तो सीधे चौराहे पर खड़ी पुलिस के पास पहुंच गई। किशोरी के परिवार वालों ने चुनार में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। फिलहाल एक ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं और 10 पुरुषों के नाम सामने आए हैं। रामनगर और चुनार पुलिस किशोरी का बयान दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी है। 

चुनार पुलिस के मुताबिक जून में एक महिला पीड़ित लड़की को बहकाकर रामनगर ले आई। 15 जून को उसके चाचा ने चुनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश जारी रही, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। जो महिला लड़की को लेकर आई थी, उसने रामनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से किशोरी की मुलाकात कराई। काम दिलाने का बहाना किया। 

इसके बाद लड़की को गोलाघाट क्षेत्र में किराए के मकान में रखा गया। लड़की से कुछ दिन तक ब्यूटी पार्लर में काम कराया गया। इसी बीच लड़की की मुलाकात एक युवक से करा दी गई। युवक उसे बहकाकर रेप करने लगा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे नशे की दवाएं देकर लगभग एक माह तक दर्जनों लोगों ने दुराचार किया।

बीते 16 अगस्त की रात पीड़िता किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर रामनगर चौक पर पहुंची। वहां उपनिरीक्षक अभिनव श्रीवास्तव को आपबीती सुनाई। पुलिस ने चुनार में पता किया तो वहां उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था। लड़की का बयान लेकर उसे चुनार पुलिस को सौंप दिया गया। चुनार पुलिस ने परिजनों को लड़की को सौंप दिया।

बयान में एक दर्जन लोगों के नाम लिए
पुलिस के मुताबिक किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान में रामनगर के एक दर्जन लोगों के नाम दर्ज बताए हैं। जिनमें नगर के जमीन कारोबारी, व्यापारी व नेता शामिल हैं। किशोरी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं के नाम भी दर्ज कराए हैं। चुनार पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है। शनिवार को चुनार पुलिस गोलाघाट पहुंची थी। जितने लोगों का नाम सामने आए हैं, सभी भाग गए हैं। चुनार कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि किशोरी के बताने के अनुसार जघन्य अपराध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें