ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशVaranasi Mayor Election Result 2023 :वाराणसी मेयर सीट पर BJP की बड़ी जीत, अशोक तिवारी ने SP के ओपी को हराया

Varanasi Mayor Election Result 2023 :वाराणसी मेयर सीट पर BJP की बड़ी जीत, अशोक तिवारी ने SP के ओपी को हराया

वाराणसी की मेयर सीट को बीजेपी ने एक बार फिर जीत लिया है। बीजेपी के अशोक तिवारी की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी ओपी सिंह को 133137 मतों के अंतर से हराया है। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

Varanasi Mayor Election Result 2023 :वाराणसी मेयर सीट पर BJP की बड़ी जीत, अशोक तिवारी ने SP के ओपी को हराया
Praveen Sharmaवाराणसी। लाइव हिन्दुस्तानSat, 13 May 2023 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी की मेयर सीट को बीजेपी ने एक बार फिर जीत लिया है। बीजेपी के अशोक तिवारी की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी ओपी सिंह को 133137 मतों के अंतर से हराया है। यह वाराणसी में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी लगातार भारी बढ़त बनाए हुए थे। भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी को 291852 मत मिले। सपा के ओपी सिंह को 158715 मत हासिल हुए हैं।

मतगणना का अंतिम परिणाम

1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-94288
2. अशोक तिवारी(भारतीय जनता पार्टी)-291852
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-158715
4. शारदा टंडन (आप)-8077
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-36218
6. आनंद कुमार तिवारी (सुभासपा )-12799
7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-4114
8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-2879
9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-5433
10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-2140
11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-5458
12. नोटा-4852

ये भी पढ़ें : LIVE यूपी निकाय चुनाव के नतीजे आज, हार-जीत में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस का हाल? 

बता दें कि, वाराणसी में साल 2017 में भाजपा ने कांग्रेस को 78843 मतों से हराया था। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को 1,92,188 और कांग्रेस की प्रत्याशी शालिनी यादव को 113345 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी साधना गुप्ता को 99272 वोट मिले थे, बसपा प्रत्याशी सुधा चौरसिया को 28,959 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

LIVE UPDATES 

वाराणसी मेयर चुनाव के बारहवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अशोक तिवारी 62751 मतों से लगातार आगे बने हुए हैं।
1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-47216
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-136753
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-74002
 4. शारदा टंडन (आप)-3401
  5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-14998

बीजेपी के रणनीतिकारों में होती है वाराणसी के नए मेयर अशोक तिवारी की गिनती

- वाराणसी मेयर चुनाव के दसवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अशोक तिवारी 53390 वोटों से आगे बने हुए हैं।
 
 1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-38412
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-115636
 3. ओमप्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-62246
 4. शारदा टंडन (आप)-2756
  5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-12039

- वाराणसी मेयर चुनाव के नौवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अशोक तिवारी 48,641 वोटों से आगे बने हुए हैं।

 1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-34059
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-104862
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-56221
 4. शारदा टंडन (आप)-2495
  5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-10927

- वाराणसी मेयर चुनाव की मतगणना के बाद भी भाजपा का जादू कायम है। भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी 73049 वोटों के साथ सबसे आगे बने हुए हैं, जबकि सपा के ओम प्रकाश सिंह 37576 वोट पाकर दूसरे नंबर बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव 22076 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

- वाराणसी महापौर चुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद भाजपा के अशोक तिवारी 39852 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-25757
2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-83975
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-44123

- वाराणसी महापौर चुनाव की मतगणना के छठे राउंड के बाद भाजपा के अशोक तिवारी 35473 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

 1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)- 22076
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-73049
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-37576

- वाराणसी महापौर चुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के बाद भाजपा के अशोक तिवारी 23450 मतों से आगे चल रहे हैं।

1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-15062
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-49243
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-25793
 4. शारदा टंडन (आप)-1163
 5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-5397

- वाराणसी नगर निगम में अब तक आए पार्षद पदों के नतीजों में भाजपा को आधी से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। 
-कोनिया से वार्ड नंबर 68 समाजवादी पार्टी के अमरदेव सिंह ने 459 वोट से जीत हासिल की। वे पांचवी बार सभासद चुनाव जीते।
-वार्ड नंबर 49 से सपा प्रत्याशी गोविंद प्रसाद सिंह विजयी रहे।
-ईश्वरगंगी वार्ड में निर्दल प्रत्याशी अर्चना यादव विजयी। उन्होंने 2000 से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया।
-मध्यमेश्वर वार्ड से समाजवादी पार्टी भैयालाल यादव जीते।
-हनुमान फाटक से भाजपा प्रत्याशी रोहित जायसवाल विजयी।
-वार्ड नंबर 32 में भाजपा प्रत्याशी उर्मिला पांडेय विजयी।
-प्रहलादघाट में लकी 500 वोट से विजयी।
-पिशाच मोचन से निर्दल प्रत्याशी मनीष गुप्ता विजयी। 
-शिवाला से भाजपा के राजेश यादव चल्लू जीते।
-वार्ड बागेश्वरी से विवेक चंद्र जायसवाल भाजपा प्रत्याशी की विजय।
-वार्ड कतुआपुरा से भाजपा के सुरेश चौरसिया 9 वोट से जीते।
-सूर्य कुंड से भाजपा प्रत्याशी अनंत राज गुप्ता जीत गए।

- वाराणसी नगर निगम में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी 18 हजार से अधिक मतों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

1 . अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)- 37425

2 . ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)- 19238

3 . अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)- 11214

4 . सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)- 4167

5 . आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )- 1205

6 . शारदा टंडन (आप)- 903

7 . ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)- 363

8 . दीपक लाल (निर्दलीय हल)- 265

9 . वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)- 564

10 . शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)- 207

11 . हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)- 499

12 . नोटा- 576

- वाराणसी में छित्तूपुर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अंजनी पटेल विजयी, कोनिया वार्ड से सपा के अमरदेव यादव जीते। अमरदेव यादव पांचवीं बार पार्षद बने हैं।

- वाराणसी नगर निगम में दूसरे राउंड की मतगणना के नतीजों में भी भाजपा 12 हजार वोटों से आगे चल रही है।

 1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-7606
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-25342
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-13273
 4. शारदा टंडन (आप)-618
  5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-2861
  6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-897
  7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-216
  8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-190
  9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-387
  10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-142
  11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-344
  12. नोटा-396

- वाराणसी मेयर पद चुनाव के पहले चरण की मतगणना में भाजपा लगातार आगे चल रही है। भाजपा के अशोक तिवारी को 12493 वोट, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 4155 वोट, सपा के ओमप्रकाश सिंह को 6896 वोट, आम आदमी पार्टी की शारदा टंडन को 282 वोट, बसपा के सुभाष चंद्र माझी को 1010 वोट, सुभासपा के आनंद तिवारी को 372 वोट, निर्दलीय ओपी चौरसिया को 128 वोट, दीपक लाल को 101 वोट, वीरेंद्र कुमार को 175 वोट, शमशेर खान को 84 वोट, हरीश मिश्रा को 186 वोट मिले हैं।

वाराणसी में महापौर पद के लिए पहले चरण की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी 7000 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 16000 तो सपा प्रत्याशी को 9000 और कांग्रेस को 5500 वोट मिले हैं।

- वाराणसी में मतगणना का काम लगातार जारी है। अब तक नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं। 

- वाराणसी में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी आगे बने हुए हैं। पोस्टल बैलेट की गणना के बाद उन्हें 237 मत मिले हैं। कुल 330 पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। 

- भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी लगातार आगे चल रहे हैं। ईवीएम के वोटों की गिनती में भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। 

- पोस्टल बैलेट की गिनती के शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं।

- वाराणसी नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम से वोटिंग हुई थी।

- वाराणसी में मतगणना स्थल के आसपास और जिले में सभी अतिसंवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके इसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं।

- उत्तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए राज्य के 75 जिलों में चार मई और 11 मई को मतदान हुआ और 13 मई, शनिवार को मतगणना होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें