ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसीएम योगी की अगुवाई में पौधरोपण महाकुंभ में बनेगा नया रिकार्ड, 201 प्रजातियों के पौधे लगेंगे

सीएम योगी की अगुवाई में पौधरोपण महाकुंभ में बनेगा नया रिकार्ड, 201 प्रजातियों के पौधे लगेंगे

पौधरोपण महाकुंभ दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार एक और रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। इस बार यह रिकार्ड एक ही स्थान पर 201 प्रजातियों के पौधे रोप कर बनाया जाएगा। यह...

सीएम योगी की अगुवाई में पौधरोपण महाकुंभ में बनेगा नया रिकार्ड, 201 प्रजातियों के पौधे लगेंगे
मुख्‍य संंवाददाता ,गोरखपुर Fri, 19 Jun 2020 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पौधरोपण महाकुंभ दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार एक और रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। इस बार यह रिकार्ड एक ही स्थान पर 201 प्रजातियों के पौधे रोप कर बनाया जाएगा। यह रिकार्ड एक जुलाई से सात जुलाई के बीच किसी एक दिन उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर समेत नौ जिलों में बनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी से गन्‍ना किसान ने कहा, 'आपके राज में खत्‍म हुई माफियागिरी और घटतौली'

201 प्रजातियों के पौधों का रोपण एक साथ, एक ही स्थान पर पहली बार होगा। गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी नौ जिलों को इसके लिए चुना गया है। एक पौधरोपण साइट पर पांच हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव कुमार गर्ग वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अवगत कराया। गोरखपुर वन प्रभाग महराजगंज पार्ट के फरेंदा रेंज में 6 हेक्टेयर वन भूमि का चयन किया गया था लेकिन शुक्रवार की बैठक में तय हुआ कि सूरताल के पास पौधरोपण साइट चयन किया जाए। 

कम से कम 5 हेक्टेयर का पैच तलाश किया जाए। इसके अलावा ऐसा ही प्लांटेशन सोनभद्र, मेरठ, झांसी, बरेली, लखनऊ, साउथ खिरी(लखीमपुर खिरी), कासगंज समेत 9 जिलों मे किया जाएगा। इस पौधरोपण में वृक्ष, झांडिया और घास की 501 प्रजातियां संरक्षित की जाएगी। ऐसा पौधरोपण करने वाले उत्तर प्रदेश के नौ शहर विश्व के पहले शहर होंगे। 

यह भी पढ़ें: रामगढ़झील में इको टूरिज्‍म के साथ जन्‍म लेंगी रोजगार की नई सम्‍भावनाएं

गुरुवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव ने इसके लिए निर्देश दिए थे। लेकिन तब यह आयोजन सिर्फ तीन तीन पश्चिमी, मध्य , पूर्वी उत्तर प्रदेश में करने का निर्णय लिया गया था। डीएफओ गोरखपुर अविनाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने एसओपी की जानकारी दी। बताया कि यह पौधरोपण कैसे किया जाएगा और कैसे इसके रिकार्ड के लिए फोटो और वीडियो बनाए जाएंगे। क्योंकि कोविड 19 के कारण गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम सभी प्लांटेशन साइट पर मौजूद नहीं रह सकती, इसलिए अपने दावे के  समर्थन में उनकी मांग के मुताबिक वीडियो और फोटो प्लांट के पहले, प्लांटेशन के बीच और प्लांटेशन के बाद उपबल्ध कराना होगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें