ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकाशी से अयोध्या भ्रमण के लिए पर्यटन विभाग ने बनाया तीन दिन का पैकेज टूर

काशी से अयोध्या भ्रमण के लिए पर्यटन विभाग ने बनाया तीन दिन का पैकेज टूर

काशी से अयोध्या के बीच धार्मिक यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने तीन दिन का पैकेज टूर बनाया है। निजी टूर ऑपरेटरों की मदद से वाराणसी से प्रयागराज होते अयोध्या तक तीर्थ यात्रियों को ले जाया और लाया जाएगा।...

काशी से अयोध्या भ्रमण के लिए पर्यटन विभाग ने बनाया तीन दिन का पैकेज टूर
हिन्दुस्तान,वाराणसीSun, 06 Sep 2020 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

काशी से अयोध्या के बीच धार्मिक यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने तीन दिन का पैकेज टूर बनाया है। निजी टूर ऑपरेटरों की मदद से वाराणसी से प्रयागराज होते अयोध्या तक तीर्थ यात्रियों को ले जाया और लाया जाएगा। ऑपरेटरों की ओर से यात्रियों के खानपान और रहने का बंदोबस्त होगा। इस बाबत पर्यटन विभाग के अफसरों ने टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक भी की। 

अनलॉक-4 में धीरे-धीरे आर्थिक के साथ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियां भी पटरी पर आ रही हैं। लिहाजा, नवरात्र के बाद धार्मिक यात्रा व पर्यटन में तेजी आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर पर्यटन विभाग ने अब काशी से अन्य धार्मिकस्थलों के बीच यात्रा सुविधाजनक बनाने में जुटा है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र की मानें तो अक्तूबर के बाद घरेलू पर्यटन में गति आएगी। उन्होंने बताया कि अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति नहीं मिलने से दिसम्बर तक बाहर के सैलानियों के आने की उम्मीद कम है। लिहाज, देसी सैलानियों व पर्यटकों को देखते हुए रोडमैप बनाया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के बाद से अयोध्या जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होगी। इसको देखते हुए काशी से प्रयागराज होते अयोध्या के लिए टूर पैकेज बनाया जा रहा है। पैकेज अलग-अलग बजट में तैयार होगा। उसी के हिसाब से लोगों को सुविधाएं भी दी जाएंगी।

देव-दीपावली के लिए गाइड लाइन का इंतजार 
पर्यटन विभाग के अधिकारियों की मानें तो देव-दीपावली के आयोजन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से जानकारी ली जा रही है, लेकिन विभाग अभी सरकार व प्रशासन की गाइड लाइन का इतंजार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस सम्बंध में शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों से आयोजन के बाबत पत्र लिखा गया है। संभावना है कि प्रमुख घाटों पर ही आयोजन को अनुमति मिल सकती है। जिससे परम्परा बनी रहे। बाकी लोगों को अपने-अपने घरों को सजाने का आह्वान किया जा सकता है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें