ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश:इस रूट पर आज रेल मार्ग रहेगा ठप, यात्रियों को होगी दिक्कत

उत्तर प्रदेश:इस रूट पर आज रेल मार्ग रहेगा ठप, यात्रियों को होगी दिक्कत

आज रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को अंबाला और मुरादाबाद अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया है। मुरादाबाद अप लाइन पर साढ़े तीन घंटे और अंबाला रेल मार्ग पर तीन घंटे का ब्लॉक...

उत्तर प्रदेश:इस रूट पर आज रेल मार्ग रहेगा ठप, यात्रियों को होगी दिक्कत
सहारनपुर। हमारे संवाददाता Sun, 15 Jul 2018 07:45 AM
ऐप पर पढ़ें

आज रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को अंबाला और मुरादाबाद अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया है। मुरादाबाद अप लाइन पर साढ़े तीन घंटे और अंबाला रेल मार्ग पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। वहीं चार प्रमुख ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। 

मुरादाबाद और अंबाला की ओर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रविवार को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। सबसे अधिक दिक्कत लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को होगी, क्योंकि मुरादाबाद अप लाइन पर सुधार कार्य के चलते साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। दोपहर एक बजकर दस मिनट से लेकर शाम 3 बजकर 40 मिनट तक मुरादाबाद रेलमार्ग ठप रहेगा। वहीं दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 3 बजकर 50 मिनट तक अंबाला रेलमार्ग बंद रहेगा।

UP: बुलेटप्रूफ जैकेट के बिना सुनील राठी के नजदकी नहीं गए पुलिस कर्मी

दोनों रेलमार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगी। इसके साथ ही अंबाला यार्ड में भी ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक सुबह 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रहेगा। रविवार को रेल से यात्रा करने वालों को दूसरे साधन से सवारी करनी होगी। ब्लॉक के चलते चार प्रमुख ट्रेनों का रूट भी रेलवे की ओर से डायवर्ट किया गया है। दरभंगा अमृतसर, स्यालदाह, नागलडेम एक्सप्रेस को चंडीगढ़ स्नेहवाल के रास्ते से भेजा जाएगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें