ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश:गोंडा में तड़तड़ाई गोलियां, हुई बम बाजी, कई घायल

उत्तर प्रदेश:गोंडा में तड़तड़ाई गोलियां, हुई बम बाजी, कई घायल

तरबगंज थाना क्षेत्र का पथार गांव रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये और अवैध व लाइसेंसी असलहों के साथ जमकर फायरिंग हुई। दोनों...

उत्तर प्रदेश:गोंडा में तड़तड़ाई गोलियां, हुई बम बाजी, कई घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गोंडाMon, 18 Dec 2017 06:40 AM
ऐप पर पढ़ें

तरबगंज थाना क्षेत्र का पथार गांव रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये और अवैध व लाइसेंसी असलहों के साथ जमकर फायरिंग हुई। दोनों पक्षों की ओर से बम भी चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गांव में सघन तलाशी में जुटी है। 

थाना तरबगंज क्षेत्र के पथार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दो पक्षों की ओर से गोली और हथगोले चलें। ग्रामीणों की माने तो एक पक्ष से बाहरी बदमाशों को भी बुलाया था। जिन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को ललकारा। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जानकारी के अनुसार जगदीश सिंह चार भाई हैं। इनके एक भाई करमांश ने गांव के ही विनोद सिंह को अपना खेत कुछ रुपए लेकर बोने के लिए दे रखा था। जिस पर जगदीश सिंह को आपत्ति थी। 

जिसके बाद रविवार देर शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिस में जगदीश सिंह और राहुल समेत कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉकटरों ने जगदीश सिंह की हालत काफी नाजुक बताई है। वही दूसरे पक्ष के विनोद सिंह और सूर्य नरायन भी घायल है। एसओ मनीष ने बताया कि मौके पर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। घायलों को भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस काम्बिंग कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें