ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश : ट्रांस गंगा सिटी में आंदोलनरत किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश : ट्रांस गंगा सिटी में आंदोलनरत किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उन्नाव के ट्रांस गंगा सिटी में प्रशासन को काम से रोकने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना चालू कर दिया। इस घटना में सीओ सिटी समेत करीब आधा दर्जन...

उत्तर प्रदेश : ट्रांस गंगा सिटी में आंदोलनरत किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हिन्दुस्तान टीम।,उन्नाव।Sat, 16 Nov 2019 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव के ट्रांस गंगा सिटी में प्रशासन को काम से रोकने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना चालू कर दिया। इस घटना में सीओ सिटी समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी पत्थर लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने सैकड़ों ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और ट्रांस गंगा सिटी से दूर खदेड़ दिया। शासन के आदेश पर किसानों से कब्जा हटाने पहुंची टीम ने पहले ग्रामीणों को काम में बाधा न पहुंचाने की नसीहत दी। ग्रामीण नहीं माने तो मौके पर भारी मात्रा में पीएसी और पुलिस तैनात की गई। आंसू गैस के गोले मंगाए गए।

Read Also: ट्रांस गंगा सिटी पर कब्जा करने गई फोर्स को धकेल आगे बढ़े किसान, तोड़ी जेसीबी

करीब 2:15 बजे पुलिस ने ग्रामीणों को अलर्ट किया और उनको खदेड़ लिया। विरोध में ग्रामीण भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने पुलिस पर पथराव करना चालू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना चालू किया तो दहशत में आए गांव के लोग मौके से फरार हो गए। पथराव में सीओ सिटी अंजनी कुमार राय और कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ग्रामीणों को ट्रांस गंगा सिटी से खदेड़ने में कामयाब रही। अभी भी गांव के लोग पुलिस पर निगाह गड़ाए हैं। इतिहास के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस बुला ली गई है।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें