ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसंजीत के परिजनों ने की अखिलेश से मुलाकात, सपा अध्यक्ष बोले- 50 लाख रुपए दे सरकार

संजीत के परिजनों ने की अखिलेश से मुलाकात, सपा अध्यक्ष बोले- 50 लाख रुपए दे सरकार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर से अपहृत संजीत यादव के पिता चमन सिंह, मां कुसमा देवी और बहन रूचि यादव से मुलाकात की और...

संजीत के परिजनों ने की अखिलेश से मुलाकात, सपा अध्यक्ष बोले- 50 लाख रुपए दे सरकार
हिन्दुस्तान,लखनऊFri, 28 Aug 2020 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर से अपहृत संजीत यादव के पिता चमन सिंह, मां कुसमा देवी और बहन रूचि यादव से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी सरकार इस परिवार को 50 लाख रुपए की मदद के अलावा  परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दे।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस को ऐसा व्यवहार करना चाहिए जिससे पीड़ित परिवार उस पर भरोसा कर सके। यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह विशेष जांच करा कर सम्पूर्ण घटनाक्रम का पता लगाए और हत्या के बाद शव बरामद कर परिवार को सौंप दे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से संवेदना स्वरूप 2 लाख रुपए परिवारीजनों को दिए।

सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव को पीड़ित परिवार ने बताया कि संजीत यादव का 22 जून 2020 को अपहरण हुआ था और 26 जून 2020 को फिरौती मांगी गई। 28 जून को पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। अब तक संजीत की लाश भी नहीं मिली है। पीड़ित परिवार का कहना था कि पुलिस निष्पक्ष जांच के बजाय उल्टे परिवारीजनों को ही परेशान कर रही है। सरकार इस अपहरण और हत्याकाण्ड का आज तक खुलासा भी नहीं कर सकी है। अखिलेश ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष  इमरान और समाजवादी नेता सम्राट विकास भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें