UP Election Opinion Poll: दलबदल के बाद कितना बदला जनता का मूड? देखें यूपी के सबसे ताजा सर्वे का नतीजा

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Election Opinion Poll: उत्तर प्रदेश में पहले फेज के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा झटका दिया है। भगवा कैंप से कई बड़े ओबीसी नेता निकलकर सपा के साथ चले गए...

yogi on swami prasad maurya

UP Election Opinion Poll: उत्तर प्रदेश में पहले फेज के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा झटका दिया है। भगवा कैंप से कई बड़े ओबीसी नेता निकलकर सपा के साथ चले गए हैं। बड़ी संख्या में मंत्री और विधायकों के इस्तीफे से क्या बीजेपी को कितना नुकसान होगा और सपा को कितना फायदा इसका सटीक जवाब तो 10 मार्च को ही मिलेगा। फिलहाल एक और ओपनियन पोल से कुछ संकेत जरूर मिल रहे हैं। 

टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से किए गए साप्ताहिक सर्वे में बताया गया है कि पिछले सप्ताह के मुकाबले बीजेपी को कुछ नुकसान और सपा को कुछ फायदा होता दिख रहा है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 403 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 219 से 245 सीटें मिल सकती हैं। यानी भारतीय जनता पार्टी आसानी से बहुमत हासिल करती दिख रही है। वहीं सपा को 143 से 154 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बसपा को 8-14 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस के लिए भी 8-14 सीटों की भविष्यवाणी की गई है। 

वोट शेयर में नजदीकी मुकाबला
सर्वे में बताया गया है कि पिछले सप्ताह के मुकाबले, भाजपा और सपा के वोट शेयर में फासला कम हुआ है और अब यह 2 फीसदी ही रह गया है। बीजेपी को 37.2 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है तो सपा को 35.1 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बीएसपी को 12.1 फीसदी और कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खातों में 5.8 फीसदी वोट जा सकते हैं। 

तीन मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से बीजेपी को नुकसान?
इस सवाल के जवाब में सर्वे में शामिल 67 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को इस दलबदल का नुकसान झेलना होगा। वहीं 12 पर्सेंट लोगों ने ना में जवाब दिया और 21 फीसदी ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। दलबदल का फायदा किसे होगा? इसके जवाब में 71 फीसदी लोगों ने सपा का नाम लिया तो 2 फीसदी ने कहा कि बीजेपी को ही लाभ होगा। 18 फीसदी ने कांग्रेस का फायदा बताया तो 6 फीसदी को बसपा और 3 फीसदी को अन्य का लाभ दिखा है। 

सीएम पद के लिए कौन है पसंदीदा चेहरा?
सर्वे के मुताबिक, सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ अब भी दूसरों से काफी आगे हैं। योगी आदित्यनाथ को 49.6 फीसदी लोग दोबारा सीएम बनते देखना चाहते हैं। वहीं, अखिलेश यादव को 35.7 लोगों ने पसंद किया। मायावती 10 फीसदी लोगों और प्रियंका गांधी 3.9 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदलबदल के बाद कितना बदला जनता का मूड? देखें क्या कहता है ताजा सर्वे