ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: दुनिया में सबसे ऊंची होगी अयोध्या में लगने वाली राम की मूर्ति

उत्तर प्रदेश: दुनिया में सबसे ऊंची होगी अयोध्या में लगने वाली राम की मूर्ति

अयोध्या में भगवान राम की भव्य मूर्ति लगाने और पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 447.46 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। यह मूर्ति गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति की तर्ज पर बनेगी। भगवान राम...

उत्तर प्रदेश: दुनिया में सबसे ऊंची होगी अयोध्या में लगने वाली राम की मूर्ति
विशेष संवाददाता। ,लखनऊ।Fri, 01 Nov 2019 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में भगवान राम की भव्य मूर्ति लगाने और पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 447.46 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। यह मूर्ति गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति की तर्ज पर बनेगी। भगवान राम की यह मूर्ति विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 
खास बात यह है कि अयोध्या मामले में इस महीने के मध्य में यानी 17 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला संभावित है। प्रदेश सरकार इससे पहले अयोध्या में विकास की शुरूआत करके माहौल बनाने की कोशिश में है। 

कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है
सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति लगाने के साथ-साथ अयोध्या का पर्यटन विकास भी किया जाएगा। जिसमें डिजिटल म्यूजियम, लाइब्रेरी, फूड प्लाजा, पार्किंग, लैंड स्केपिंग, इंटरप्रिटेटर सेंटर आदि का विकास शामिल है। इसके लिए अयोध्या के गांव मीरापुर दावा परगना हवेली तहसील सदर में 61.3807 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। इस जमीन की खरीद के लिए डीएम अयोध्या ने प्रस्ताव उपलब्ध कराया है। कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता ने बताया कि भगवान की मूर्ति लगाने से पहले वहां पर जमीन का परीक्षण कराया जाएगा। 

Read Aso: अयोध्या के फैसले से पहले मंत्रियों से बोले योगी-विवादित टिप्पणी से बचे

इस प्रोजेक्ट पर दो अरब का खर्च आएगा
उसके बाद डीपीआर आदि तैयार की जाएगी। इस पर दो अरब रुपये का खर्च आएगा। इसको भी कैबिनेट की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। कैबिनेट ने मूर्ति की स्थापना के लिए ट्रस्ट के गठन और ट्रस्ट को सोसायटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड कराने के लिए भी मंजूरी दे चुकी है। कैबिनेट ने वर्ष-2019-20 के लिए सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिड आदि की मंजूरी के लिए हाईपावर कमेटी के गठन और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में इथिकल एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। खास बात यह है कि इस मामले में कैबिनेट ने आगे के सभी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें