ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: इस बार और भव्य होगा अयोध्या का 'दीपोत्सव', खर्च होंगे 133 करोड़

उत्तर प्रदेश: इस बार और भव्य होगा अयोध्या का 'दीपोत्सव', खर्च होंगे 133 करोड़

अयोध्या में इस सप्ताह के अंत में होने वाला बहुप्रचारित 'दीपोत्सव' अब एक आधिकारिक समारोह होगा और आयोजन का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है।...

उत्तर प्रदेश: इस बार और भव्य होगा अयोध्या का 'दीपोत्सव', खर्च होंगे 133 करोड़
आईएएनएस। ,लखनऊ। Wed, 23 Oct 2019 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में इस सप्ताह के अंत में होने वाला बहुप्रचारित 'दीपोत्सव' अब एक आधिकारिक समारोह होगा और आयोजन का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अयोध्या में होने वाले 'दीपोत्सव' कार्यक्रम का खर्च पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग उठाने वाला था, लेकिन अब राज्य सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से सीधे समारोह के लिए धनराशि देगी। सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 'दीपोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन पिछले दो वर्षों से पर्यटन विभाग कर रहा था, लेकिन आगे से यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा।

Read Also: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे 

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल के 'दीपोत्सव' के लिए 133 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है, जिसमें 26 अक्टूबर को 5.51 लाख से अधिक 'दीए' जलाए जाएंगे। 'दीपोत्सव' अब एक राज्य-प्रायोजित कार्यक्रम है, इस आयोजन पर खर्च होने वाले धन का मानदंडों के अनुसार ऑडिट किया जाएगा। राज्य सरकार ने 'दीपोत्सव' के लिए विस्तृत व्यवस्था की है, 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में फिजी के संसद अध्यक्ष के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें