यूपी: रोजगार देने वाले चयन बोर्ड के इतने कर्मचारी बेरोजगार, दिखाया बाहर का रास्ता

हिन्दुस्तान टीम, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी में रोजगार देने वाले चयन बोर्ड के 36 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का है। निजी एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने से आउटसोर्स कर्मी बाहर कर दिए गए।

upsessb tgt pgt exam

उत्तर प्रदेश के चार हजार से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की नियुक्ति करने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के 36 आउटसोर्स कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। निजी एजेंसी का दो साल का अनुबंध दो दिन पहले 31 मई को समाप्त होने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर, चपरासी और सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत 36 आउटसोर्स स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

इससे नवगठित उत्तर प्रदेश शिवा सेवा आयोग का कामकाज शुरू करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता और बढ़ जाएगी। चयन बोर्ड के साथ ही उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का नए आयोग में हो गया है। नए आयोग के माध्यम से ही बेसिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थाओं तक में नियुक्ति होनी है। नए आयोग का साइज वर्तमान में सभी आयोगों में सबसे बड़ा है। ऐसे में निश्चित रूप से कर्मचारियों की संख्या अधिक होंगी। वर्तमान में नए आयोग में 14 कर्मचारी ही बचे हैं। जबकि 12 सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद काम का दबाव बढ़ेगा और कर्मचारियों की आवश्यकता भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: पढ़ाई जारी है या हो गई बंद, 1.35 लाख छात्रों का पता नहीं

बता दें कि दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक (प्राविधिक शिक्षा को छोड़कर) में भर्ती के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्यों ने कार्यभार संभाला। नवनियुक्त 12 सदस्यों ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल की उपस्थिति में ज्वाॅइनिंग की औपचारिकता पूरी की थीं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का कार्यालय प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का कार्यालय है। नए सदस्यों के कार्यभार संभालने के साथ ही कामकाज शुरू हुआ। नए सदस्यों के कामकाज संभालने के साथ ही लंबित भर्ती प्रक्रिया में भी गति लाने पर काम हुआ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी: रोजगार देने वाले चयन बोर्ड के इतने कर्मचारी बेरोजगार, किया बाहर