Hindi NewsUP NewsUPSEE Result Second topper Akash has done Varanasi top in JEE Main
UPSEE Result : सेकेंड टॉपर आकाश JEE मेन में कर चुका है वाराणसी टॉप

UPSEE Result : सेकेंड टॉपर आकाश JEE मेन में कर चुका है वाराणसी टॉप

संक्षेप:

यूपीएसईई बीटेक में सेकेंड टॉपर आए आकाश सिन्हा इससे पहले जेईई मेन में वाराणसी में टॉप कर चुके हैं। सनबीम लहरतारा के छात्र आकाश ने जेईई एडवांस में भी वाराणसी में दूसरी रैंक हासिल की थी। आकाश आईआईटी में...

Oct 15, 2020 04:03 pm ISTYogesh Yadav वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता,
share Share
Follow Us on

यूपीएसईई बीटेक में सेकेंड टॉपर आए आकाश सिन्हा इससे पहले जेईई मेन में वाराणसी में टॉप कर चुके हैं। सनबीम लहरतारा के छात्र आकाश ने जेईई एडवांस में भी वाराणसी में दूसरी रैंक हासिल की थी। आकाश आईआईटी में एडमिशन लेकर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एकेटीयू ने गुरुवार को यूपीएसईई (यूपी स्टेट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों में बीटेक, एमसीए, एमबीए समेत 9 कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा यूपीएसईई में कुल 1.20 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। 20 सितंबर को हुई यूपीएसईई परीक्षा के परिणाम के साथ तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

डीरेका निवासी आकाश रोजाना नौ से दस घंटे की पढ़ाई करते हैं। आकाश के अनुसार वह देररात तक पढऩे के बाद दोपहर तक सोकर उठते थे। मोबाइल व इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई के लिए किया। टीवी भी बहुत कम देखता था। बताया कि सफलता हासिल करने के लिए भोर में या टाइम टेबल बनाकर पढऩा जरूरी नहीं। अपनी इच्छानुसार बगैर किसी दबाव में ईमानदारी से पढ़ाई की जाय तो लक्ष्य हासिल होना तय है। उनका कहना है कि कंपटीशन के दौर में मेहनत को करनी ही होगी। पढ़ाई के अलावा आकाश की क्रिक्रेट और बैडमिंटन में भी दिलचस्पी है। 

आकाश की इच्छा कंप्यूटर इंजीनियर बनने की है। पिता अमरेंद्र कुमार सिन्हा फैजाबाद जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। मां रंजना रंजन कण गृहणी हैं। आकाश की बड़ी बहन भी एमबीबीएस कर रही है। वहीं आकाश का रूझान शुरू से ही कंप्यूटर क्षेत्र में रहा है। वर्ष 2018 में आकाश ने सेंट जॉन्स स्कूल (मड़ौली) से हाईस्कूल व वर्ष 2020 में सनबीम स्कूल (लहरतारा) से इंटर किया। हाईस्कूल में 97.17 व इंटर में 97.2 फीसद अंक मिले थे।

यूपीएसईई की बी.फार्म पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में मुजफ्फरनगर की रिद्धि सिंघल प्रथम स्थान पर मुजफ्फरनगर के ही विशेष धनराज राठी दूसरे स्थान और गोरखपुर की ऐश्वर्या गणेश तृतीय स्थान पर रहीं। बी.आर्क पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में दिल्ली की आयुषी पटवारी प्रथम स्थान परबरेली की जैशानी उपाध्याय दुसरे पर जबकि मेरठ की पाविनी अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहीं। 

एमबीएम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में लखनऊ के गौरव गोविल प्रथम स्थान पर गाजियाबाद के शुभम शर्मा दूसरे स्थान पर जबकि लखनऊ के रमन सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे । एमसीएम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में कानपुर के हर्षित ओमर प्रथम स्थान परलखनऊ के प्रिंस त्रिवेदी दसरे स्थान पर जबकि कानपुर के धीरज कुकरेजा तृतीय स्थान पर रहे ।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |