ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Weather : लखनऊ में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, गोरखपुर, कानपुर समेत 39 जिलों में येलो अलर्ट 

UP Weather : लखनऊ में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, गोरखपुर, कानपुर समेत 39 जिलों में येलो अलर्ट 

लखनऊ में सुबह से शुरू हुई भारी बारिश से इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, लखीमपुर खीरी समेत 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather : लखनऊ में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, गोरखपुर, कानपुर समेत 39 जिलों में येलो अलर्ट 
Deep Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊSun, 25 Sep 2022 02:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ में सुबह से शुरू हुई भारी बारिश से इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। कई इलाकों में नाले उफनाने से गलियों में पानी ही पानी भरा हुआ है। कई इलाकों में नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी शाम तक बारिश जारी रहेगी। गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, कन्नौज, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर समेत 39 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है।

लखनऊ में रविवार सुबह 8 बजे से बारिश शुरू हो गई। सहादतगंज, मवैया का छत्ता, नक्खाश, नादान महल रोड, रकाबगंज, राजा बाजार, जानकीपुरम सेक्टर-जे, केशवनगर, भरतनगर, मोहनलालगंज, मानसरोवर, इंदिरा नगर, गोमती नगर विस्तार जैसे इलाके में पानी भर गया।

रामपुर में झमाझम बारिश 
रामपुर में शनिवार रात झमाझम बारिश से धान की फसल जलमग्न हो गई। शहर की सड़कों और गलियां में भी जलभराव हो गया। पानी भरने से धान की अगेती फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तेज हवा चलने से धान की अगेती फसल को नुकसान पहुंचने लगा है। शनिवार की पूरी रात झमाझम बारिश होती रही। निचले खेतों में भानी भर गया। अगेती धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को डर है कि अगर तेज हवा चली तो गिर सकती है। इसलिए दिन निकलते ही किसान अपने खेतों पर पहुंच गए। खेतों से पानी की तरकीब सोच रहे हैं।

बुलंदशहर में पिछले 72 घंटों से हो रही बारिश 

 बुलंदशहर में पिछले 72 घंटों से क्षेत्र में हो रही बारिश से जहां आम आदमी परेशान है, वहीं किसानों की धान, ज्वार, बाजरा व मक्का की फसल में काफी नुकसान है। खुर्जा के गांव हजरतपुर, लालपुर, धरपा, अच्छेजा आदि गांवों में को थी धान की पकी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि जरूरत के समय बरसात नहीं होने से महंगे डीज़ल इंजन से सिंचाई की थी। काफी पैसा बर्बाद हो गया। अब अतिव्रष्टि से खेत पानी भरने के कारण तलैया बन गए हैं। खेतों में पानी की निकासी नहीं होने के कारण धान के पौधों में गलाव व रोग लगने की आशंका से किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने बरसात से बर्बाद हुई फसल का प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

मैनपुरी में भारी बारिश 

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश व नहर में खंदी लगने से किसानों की 500 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। बारिश से ग्राम नाहिली, नगला भूड़, अलालपु व नगला मंशा में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्या का समाधान किया जाए ताकि वह अपनी फसल बचा सकें। किसान अमरवीर भदौरिया, अरविंद सिंह चौहान, रामदत्त शाक्य, मुकेश, पप्पू शाक्य, धर्मेंद्र भदौरिया, संजीव, देव कुमार शाक्य, करू शाक्य, ललित, गणेश, ऊदल, इंदल, पवन कुमार, योगेंद्र, मुकेश चौहान, श्रवण चौहान, तेजपाल शाक्य ने पानी निकासी की मांग की है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें