ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशUp Weather 15 January: यूपी के इस शहर में अगले चार दिन तक पड़ेगी भीषण ठंड, छह डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा

Up Weather 15 January: यूपी के इस शहर में अगले चार दिन तक पड़ेगी भीषण ठंड, छह डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा

दो दिन की राहत के बाद फिर कड़ाके की ठण्ड के लिए तैयार रहिए। शनिवार को ही मौसम ने इसके संकेत दे दिया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

Up Weather 15 January: यूपी के इस शहर में अगले चार दिन तक पड़ेगी भीषण ठंड, छह डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
Dinesh Rathourप्रमुख संवाददाता,लखनऊSat, 14 Jan 2023 10:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Lucknow Winter Update: दो दिन की राहत के बाद फिर कड़ाके की ठण्ड के लिए तैयार रहिए। शनिवार को ही मौसम ने इसके संकेत दे दिया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार से लखनऊ समेत पूरा राज्य कंपाने वाली शीतलहर की चपेट में होगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पूरे राज्य में कड़ाके की ठण्ड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अगले छह दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक रात का पारा छह और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं गलन से कंपाएंगी।

विक्षोभ के चलते आज से बदलेगा मौसम

पिछले माह अफगानिस्तान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखण्ड होते पूर्व की ओर निकल गया है। पश्चिमी विक्षोभ की गैर मौजूदगी में अब पहाड़ों की तरफ से उत्तर-पश्चिमी हवाएं यूपी में दाखिल होने लगी हैं। ऐसे में रविवार से कड़ाके की ठण्ड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक 19-20 जनवरी से फिर कड़ाके की ठण्ड से मामूली राहत होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी हो रही थी। इस दौरान लखनऊ समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठण्ड थी। दो दिन पहले जब पश्चिमी विक्षोभ ने पूर्व का रुख किया तो उसका असर भी यूपी पर दिखा। लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद ठण्ड से राहत भी मिली।

मौसम बदलाव आज से

मौसम में बदलाव रविवार रात से शुरू हो जाएगा। रविवार को दिन में ठण्ड से राहत रहेगी। दिन का पारा 21 डिग्री रहने की संभावना है। रात को कड़ाके की ठण्ड होगी। रात का तापमान छह डिग्री रहने की संभावना है। ठण्ड का यह दौर 18 जनवरी तक बरकरार रहेगा। मो. दानिश ने बताया कि रातें ज्यादा ठण्डी होंगी। सोलह से 18 जनवरी तक दिन में खासी ठण्ड रहेगी। दिन में तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं सीधे दाखिल होंगी

लखनऊ मौसम विभाग निदेशक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं सीधे प्रवेश करेंगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से ये हवाएं बेहद ठण्डी होंगी। इससे पूरे राज्य का तापमान गिरेगा। चार-पांच दिन कड़ाके की ठण्ड रहेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे गिर सकता है। 16 से 18 जनवरी के बीच एक बार फिर ‘कोल्ड डे’ यानी सर्द दिन की स्थिति बनने की संभावना है। शनिवार को दक्षिण पूर्वी हवा कमजोर होने के साथ पछुआ ने गति पकड़ ली। शाम तक इसकी रफ्तार 11 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। 

इस साल पहली बार सुबह से शाम तक पूरी तरह दिखा सूर्य

शनिवार को इस साल पहली बार सुबह से शाम तक सूर्य की किरणें धरती तक पहुंचीं। इसके पहले सूर्य निकला, लेकिन कोहरा पूरी तरह नहीं छंटने से गर्माहट नहीं आ सकी। बीते शुक्रवार-शनिवार को तापमान बढ़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ का अगला हिस्सा था, जो वार्म फ्रंट कहलाता है। इसके प्रभाव से सतही हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण पूर्वी हो गया था। इससे कोहरा कम हुआ और सूर्य की किरणें पूरी तरह धरती तक पहुंची।

अगले छह दिन ऐसा होगा तापमान का उतार-चढ़ाव

दिन         न्यूनतम     अधिकतम     पूर्वानुमान

15 जनवरी     6     21         मध्यम धुंध
16 जनवरी     5     17         घना कोहरा एवं धुंध, शीतलहर
17 जनवरी     5     17         घना कोहरा एवं धुंध, शीतलहर
18 जनवरी     6     18         घना कोहरा एवं धुंध, शीतलहर
19 जनवरी     7     20         धुंध एवं कोहरा
20 जनवरी     8     22         धुंध एवं कोहरा

  • अधिकतम : 22 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम : 9.6  डिग्री सेल्सियस
     

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.